• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा ईवी को लेकर कंपनी का बयान, कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा इसका प्रोडक्शन वर्जन

    ऑटो एक्सपो 2020 से ही टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी के कमबैक को लेकर इशारे देने शुरू कर दिए थे। अब कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में भी इसके प्रोडक्शन रेडी अवतार को शोकेस किया है और कंपनी इसका प्रोडक्शन भी शुरू करेगी। इसके अलावा कारमेकर ने ये भी कंफर्म किया है कि इसका फाइनल मॉडल भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 12, 2023 19:50 ist
    info icon
    published onJan 12, 2023 19:50 IST
    last updated onJan 12, 2023 19:50 IST
    993 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Sierra EV at Auto Expo 2023

    ऑटो एक्सपो 2020 से ही टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी के कमबैक को लेकर इशारे देने शुरू कर दिए थे। अब कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में भी इसके प्रोडक्शन रेडी अवतार को शोकेस किया है और कंपनी इसका प्रोडक्शन भी शुरू करेगी। इसके अलावा कारमेकर ने ये भी कंफर्म किया है कि इसका फाइनल मॉडल भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही होगा।

    सिएरा का 2023 वर्जन अपने पिछले कॉन्सेप्ट से काफी मैच्योर नजर आया है और ये पहले से साइज में बड़ा भी दिखाई दिया है। 2020 में शोकेस की गई सिएरा की लंबाई 4.1 मीटर थी और टाटा के ग्लोबल डिजाइन हेड मार्टिन लारिक का कहना है कि इसके फाइनल डिजाइन की लंबाई 4.4 मीटर है।

    Tata Sierra EV at Auto Expo 2023

    सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट के डिजाइन में टाटा की लेटेस्ट डिजाइन लेंग्वेज भी नजर आई है, जहां बोनट के नीचे की तरफ स्लीक हेडलैंप्स के साथ टॉप एज पर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स की स्ट्रिप दिखाई दी है। इसमें ओरिजनल सिएरा की तरह एक्सटेंडेड रियर विंडो पैनल भी दिया गया है।

    इसके डैशबोर्ड का डिजाइन काफी सिंपल रखा गया है जो कि प्रोडक्शन मॉडल में भी नजर आएगा। केबिन में ड्राइवर साइड पर हूडेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। इसके डैशबोर्ड के टॉप पर फ्री स्टैंडिंग डिस्प्ले दी गई है और कंसोल पर केवल क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दो टॉगल दिए गए हैं। दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह इसमें भी ड्राइव सिलेक्टर के साथ सेंट्ल कंसोल को फ्लोटिंग डिजाइन दिया गया है जिसके नीचे स्टोरेज भी मौजूद है।

    Tata Sierra EV Interior

    जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया जाएगा, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 400 किलोमीटर तक हो सकती है। ये कार यहां 2025 तक लॉन्च की जा सकती है और इसकी कीमत 25 लाख रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी के एसयूवी लाइनअप में इसे हैरियर ईवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा।

    Tata Sierra EV at Auto Expo 2023

    टाटा सिएरा के बारे में अभी और भी जानकारियां शेयर ​की जाएंगी ऐसे में बने रहिए कारदेखो के साथ।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है