• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग टाटा टियागो इलेक्ट्रिक में मिलेगा एडजस्टेबल रीजनरेशन और क्रूज कंट्रोल का फीचर

    ये दोनों प्रमुख फीचर्स टिगाॅर ईवी में नहीं दिए गए हैं जो टियागो ईवी की प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 19, 2022 20:01 ist
    info icon
    published onSep 19, 2022 19:40 IST
    last updated onSep 19, 2022 20:01 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) 28 सितंबर के दिन टियागो ईवी (Tiago EV) से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में टाटा ने कंफर्म किया है कि टियागो ईवी में नेक्सन ईवी की तरह क्रूज कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर दिया जाएगा। 

    Tata Tiago EV Spied

    ये दोनों प्रमुख फीचर्स टिगाॅर ईवी में नहीं दिए गए हैं जो टियागो ईवी की प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाएंगे। तीन मोड्स के साथ आने वाले एडजस्टेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग की मदद से खोई हुई एनर्जी रिकवर हो जाती है और ये एनर्जी कार की बैट्री को चार्ज कर देती है जिससे इलेक्ट्रिक कार की ड्राइविंग रेंज बढ़ जाती है। दूसरी तरफ क्रूज कंट्रोल के फीचर से हाईवे पर पावरट्रेन की रेंज और एफिशिएंसी दोनो में बढ़ोतरी होती है। 

    टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) में टिगाॅर ईवी की तरह 26 केडब्न्यूएच का बैट्री पैक दिया जा सकता है और ये 75 पीएस की पावरफुल होगा। इस हैचबैक की एआरएआई सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 306 किलोमीटर हो सकती है। 50 केडब्ल्यू के डीसी फास्ट चार्जर से इस कार को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 65 मिनट का समय लगेगा। 

    यह भी पढ़ेंः टाटा हैरियर का सनरूफ से लैस नया मिड वेरिएंट एक्सएमएस हुआ लॉन्च, कीमत 17.2 लाख रुपये

    Tata Tiago EV Rear Spied

    टियागो इलेक्ट्रिक कार में एंड्राॅयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री,ऑटोमैटिक एसी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग,एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ेंः 2021 टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक क्रैश टेस्ट में हुई पास, मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    टाटा टियागो ईवी ना केवल सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी बल्कि ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक साबित होगी। अनुमान है कि टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की प्राइस (Tata Tiago EV Price) 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। फिलहाल तो इसका सीधा मुकाबला किसी कार से नहीं रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है