• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 2022 तक मास-मार्केट हाइब्रिड कारें लॉन्च करेगी टोयोटा

    कंपनी की योजना भारत में 2022 से ज्यादा से ज्यादा हाइब्रिड कारें तैयार करने की है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 21, 2020 18:01 ist
    info icon
    published onApr 21, 2020 18:01 IST
    last updated onApr 21, 2020 18:01 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों की जगह हाइब्रिड मॉडल बनाने पर ध्यान देगी टोयोटा
    • कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक से ज्यादा ईको फ्रेंडली होती है हाइब्रिड कारें 
    • भारत में कैमरी और वेलफायर के रूप में मौजूद है टोयोटा की दो हाइब्रिड कारें 
    • कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने के लिए टोयोटा ने सुजुकी और डायहत्सु से मिलाया हाथ
    • सुजुकी के साथ मिलकर भारत में बैट्री तैयार करने वाला प्लांट भी स्थापित करेगी ये कंपनी

    भारत में पिछले कुछ महीनों से इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रति मार्केट का रुझान ढीला ही चल रहा है, मगर आने वाले समय में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ईको फ्रेंडली व्हीकल बनाने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेगी। कुछ ऐसी ही दिशा में टोयोटा मोटर्स (Toyota Motors) भी काम करने की सोच रही है। लेकिन, कंपनी प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल की जगह हाइब्रिड कारें बनाने पर विचार कर रही है।

    वर्तमान में भारतीय बाज़ार में टोयोटा की दो हाइब्रिड कार प्रीमियम सेडान कैमरी और लग्जरी एमपीवी वेलफायर मौजूद है, जिनकी कीमत काफी ज्यादा है। दोनों कारें एक वेरिएंट में उपलब्ध है, जहां कैमरी हाइब्रिड (Toyota Camry Hybrid) की प्राइस 37.88 लाख रुपये है तो वहीं वेलफायर की कीमत 79.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 

    यह भी पढ़ें: सुज़ुकी और टोयोटा खरीदेंगी एकदूसरे के शेयर्स

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर ने ​हाल ही में कहा था कि “टोयोटा का हाइब्रिड आर्किटेक्चर फुल हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड, हायड्रोजन और प्योर ईवी के लिए कॉमन है। उन्होंने आगे कहा कि आप 2022 से हाइब्रिड कारें तैयार होते देखेंगे और मुझे नहीं मालूम कि 2025 तक हमारे पोर्टफोलियों में कितनी नॉन हाइब्रिड कारें होंगी।”

    टोयोटा ने डायहत्सु (Daihatsu) और सुजुकी से कॉम्पैक्ट ईवी तैयार करने के लिए हाथ मिलाया है। साथ ही कंपनी ने भारत में सुजुकी के साथ मिलकर अफोर्डेबल कार तैयार करने के लिए भी पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां इस पार्टनरिशप के तहत भारत में लिथियम आयन प्लांट भी स्थापित करेगी। इसके अलावा टोयोटा और सुजुकी (Suzuki) एक-दूसरे से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी शेयर करेगी। बता दें कि भारत में मारुति-सुजुकी की सियाज़ (Ciaz), अर्टिगा (Ertiga) और बलेनो (Baleno) में माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दी जा चुकी है। 


    भारत में टोयोटा ने जहां हाइब्रिड कारों के लिए 2022 की समय-सीमा निर्धारित की है, वहीं जापान की ही दूसरी कंपनी होंडा (Honda) की योजना इंडिया में 2021 तक बड़े पैमाने पर मास मार्केट हाइब्रिड कारें तैयार करने की है। इसी दौरान कुछ दूसरे ब्रांड भारत में प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार करने में जुटे होंगे। इस समय भारतीय बाज़ार में तीन लॉन्ग रेंज ईवी मौजूद हैं जो 300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम है। इनमें टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV), एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai Kona EV) शामिल है। इन सब कारों की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब है। 

    यह भी पढ़ें: आपको कोरोना से बचाएगा एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी में मिलने जा रहा ये खास फीचर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है