• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी और टोयोटा खरीदेंगी एकदूसरे के शेयर्स

    टोयोटा, सुज़ुकी के 4.94 प्रतिशत शेयर खरीदेगी जिनकी जेपीवाय वेल्यू 96 बिलियन की है। वहीं, सुज़ुकी द्वारा खरीदे जाने वाले टोयोटा के शेयर्स की वैल्यू 48 बिलियन होगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 28, 2019 22:32 ist
    info icon
    published onAug 28, 2019 22:32 IST
    last updated onAug 28, 2019 22:32 IST
    602 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा और सुज़ुकी ने अपने बीच की साझेदारी को और ज्यादा मजबूत करने के लिए एक नया करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां आपस में एकदूसरे के शेयर्स खरीदेंगी। दोनों कंपनियों द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे ऑटोमोबाइल सेक्टर में आई मंदी को भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।   

    Toyota Glanza DualJet Mild Hybrid:  Review

    जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच अंतिम लेनदेन और इसके विवरण से संबंधित जानकारी अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। लेकिन, दोनों कंपनियों द्वारा उठाया गया ये कदम काफी बड़ा माना जा रहा है।  अब देखने वाली बात ये है कि यह फैसला भारत में दोनों कंपनियों की आगामी योजनाओं को कैसे प्रभावित करता है या नहीं।  

    इससे पहले 2017 में भी सुजुकी और टोयोटा के बीच एक करार हुआ था। इस करार के तहत दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर कुछ नए प्रोडक्ट्स तैयार करने और मौजूदा कारें एवं तकनीक साझा करने की बात कही थी। जिसके फलस्वरूप कॉम्पैक्ट व्हीक्लस के लिए टोयोटा अपनी इलेक्ट्रिफिकेशन टेक्नोलॉजी और सुज़ुकी अन्य तकनीक विकसित करने में एकदूसरे का साथ देगी। भारतीय बाज़ार में टोयोटा ग्लैंज़ा के रूप में इस समझौते का पहला नतीजा सामने आ चुका है। यह मारुति बलेनो का रीबैज़्ड वर्जन है जिसमें माइल्ड हायब्रिड इंजन दिया गया है। आने वाले समय में दोनो ब्रांड कुछ इलेक्ट्रिक कारें विकसित करने के साथ ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर भी काम करेंगे। 

    यह भी पढ़ें:बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद भी टोयोटा जारी रखेगी डीजल कारों की बिक्री

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है