• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इनोवा क्रिस्टा का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर टोयोटा ने मनाई अपनी इंडोनेशिया में 50वी एनिवर्सरी

    अप्रैल 2021 में टोयोटा ने इंडोनेशियाई बाजार में अपने 50 साल पूरे होने पर किजांग इनोवा का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन की केवल 50 यूनिट ​ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 24, 2021 11:49 ist
    info icon
    published onMay 24, 2021 11:49 IST
    last updated onMay 24, 2021 11:49 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    इसे केवल व्हाइट कलर में ही पेश किया गया है। 

    इस एमपीवी का ये लिमिटेड ​एडिशन इनोवा क्रिस्टा के फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है जो दो वेरिएंट: बेस वी लग्जरी ऑटोमैटिक और टॉप वेंचरर ऑटोमैटिक में पेश किया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं। इसके वी लग्जरी वेरिएंट में क्रोम फ्रंट ग्रिल दी गई है जबकि इसके वेंचरर वेरिएंट में डार्क क्रोम गार्निश दी गई है। इस एमपीवी के दोनों साइड पर गोल्डन स्ट्रिप दी गई है जो हेडलैंप से टेललैंप्स तक जा रही है। 

    इस लिमिटेड एडिशन में नए डिजाइन के ग्रे अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसका रियर प्रोफाइल स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही दिखता है बस यहां केवल ‘50th Anniversary’ की बैजिंग दी गई है। 

    इस स्पेशल एडिशन के केबिन में डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील में ब्राउन कलर की हाइलाइटिंग की गई है जिससे मैच करती हुई ब्राउन लैदरेट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। इसकी सेकंड रो पर एक स्पेशल फ्लोर मैट भी दिया गया है जिसपर ‘50th-anniversary’ का लोगो लगा है। इसके दोनों वेरिएंट में जेबीएल का साउंड सिस्टम भी दिया गया है। 

    मैकेनिकल पार्ट पर इस इनोवा गाड़ी के इस स्पेशल एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके दोनों वेरिएंट में 2.0 लीटर पेट्रोल (139पीएस/183एनएम) और 2.4 लीटर डीजल (149पीएस/360एनएम) के ऑप्शन​ दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। 

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के इंडियन मॉडल में 2.7 लीटर पेट्रोल (166पीएस/245एनएम) और 2.4 लीटर डीजल(150पीएस/360एनएम) इंजन की चॉइस दी गई है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक की चॉइस दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड 12 से अपने फोन को बना सकते हैं अपनी कार की डिजिटल चाबी,जानिए कैसे

    टोयोटा ने इंडोनेशिया में इस स्पेशल एडिशन की प्राइस इंडियन करेंसी के अनुसार 20.62 लाख रुपये से लेकर 24.61 लाख रुपये रखी है। भारत में इस एमपीवी का मुकाबला एमजी हेक्टर,टाटा सफारी और हेक्सा बीएस6 से है। 

    यह भी पढ़ें:बेंगलुरू के इस डॉक्टर ने अपनी महिंद्रा वेरिटो को ही बना डाला मोबाइल अस्पताल,कोरोना मरीजों का कर रहे ईलाज

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है