• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एंड्रॉयड 12 से अपने फोन को बना सकते हैं अपनी कार की डिजिटल चाबी,जानिए कैसे

    अब कार ओनर्स को भारी भरकम की एफओबी को हर समय साथ में लेकर घूमने का झंझट नहीं करेगा और इसका इस्तेमाल कोई और व्यक्ति भी आसानी से बैठे बैठे कर सकेगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2021 17:49 ist
    info icon
    published onMay 19, 2021 17:49 IST
    last updated onMay 19, 2021 17:49 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    • गूगल की आई/ओ कॉन्फ्रेंस में शोकेस किया गया था नए एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को 
    • बिना कोई एप डाउनलोड किए फोन से ही अपनी कार को लॉक अनलॉक करने की मिलेगी सुविधा
    • इस तरह की डिजिटल कार-की को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ​भी किया जा सकेगा शेयर 
    • इस नई डिजिटल कार-की और भी ज्यादा सिक्योर बनाने पर कुछ कारमेकर्स के साथ काम कर रहा है गूगल
    • सबसे पहले अपकमिंग बीएमडब्ल्यू आई4 में दिया जा सकता है  ये फीचर

    गूगल ने नए एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश करने की घोषणा कर दी है जिसमें ​एंड्रॉयड पावर्ड स्मार्टफोन को कार की चाबी के तौर पर इस्तेमाल करने का फीचर मिलेगा।  

    इस डिजिटल कार-की में अल्ट्रावाइडबैंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे कार ओनर्स को व्हीकल लॉक अनलॉक करने के लिए अपना फोन भी जेब से बाहर निकालने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। ये फीचर एनएफसी इनेबल्ड कारों में भी काम आ सकेगा जहां कार के डोर पर फोन को रखते ही वो अपने आप अनलॉक हो जाएगा। गूगल का ये भी कहना है कि यूजर्स इससे अपनी कार को भी स्टार्ट कर सकेंगे जिसके लिए फिर चाबी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस फीचर को आप अपने दोस्तो एवं रिश्तेदारों से भी शेयर कर सकेंगे जिन्हें आपकी कार का एसेस मिल जाएगा। 

    Hyundai Venue To Get 8-inch Infotainment System; Internet Features Revealed

    यह भी पढ़ें:हुंडई वरना की फीचर लिस्ट हुई अपडेट, कुछ वेरिएंट में अब मिलेगी वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी

    बता दें कि कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के फीचर के साथ आने वाले व्हीकल्स में भी कारमेकर द्वारा तैयार की गई खुद की एप के जरिए कार को लॉक अनलॉक और इंजन स्टार्ट करने की सुविधा मिल रही है। ये फीचर हुंडई,किआ,होंडा और एमजी जैसे मास मार्केट कारें तैयार करने वाले ब्रांड्स की कारों में देखने को मिल जाता है। हालांकि,इसके लिए फिर भी आपको अपनी की एफओबी को साथ रखना ही पड़ता है। मगर एंड्रॉयड 12 डिजिटल कार-की फीचर के लिए केवल आपको अपने स्मार्टफोन की ही जरूरत पड़ेगी। 

    BMW i4

    हालांकि इस फीचर के कुछ अपने भी नुकसान होंगे जिसके लिए गूगल कुछ कारमेकर्स की मदद से इसे ज्यादा सिक्योर बनाने की कोशिश करेगी। फिलहाल तो डिजिटल कार-की फंक्शन कुछ चुनिंदा पिक्सल और सैमसंग गैलेक्सी मॉडल में ही दिया जाना शुरू किया जाएगा। ये फीचर सबसे पहले बीएमडब्ल्यू आई4 में दिया जा सकता है वहीं कुछ और कंपनियां भी अपनी कारों में गूगल का ये फीचर देने के लिए इसके साथ काम करने में जुटी हुई हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले एक जरूरी फीचर है, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है