• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2021 का प्रोडक्शन मॉडल होगा कुछ ऐसा, जल्द होगी लॉन्च

    भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट (Toyota innova Crysta Facelift) को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह इंडोनेशियाई मॉडल किजंग इनोवा से मिलती-जुलती हो सकती है। इसे कुछ कॉस्मैटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके इंजन में बदलाव नहीं होगा जबकि प्राइस थोड़ी बढ़ सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 05, 2020 19:38 ist
    info icon
    published onOct 05, 2020 19:36 IST
    last updated onOct 05, 2020 19:38 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट
    • भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।
    • यह इंडोनेशियाई मॉडल किजंग इनोवा से मिलती-जुलती हो सकती है।
    • इसे कुछ कॉस्मैटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
    • इसके इंजन में बदलाव नहीं होगा जबकि प्राइस थोड़ी बढ़ सकती है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota innova Crysta) भारत में 2016 से बिक्री के लिए उपलब्ध है और अभी तक इसको कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। जल्द ही कंपनी भारत में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है। भारत आने वाली नई इनोवा कार इंडोनेशियाई मॉडल किजंग इनोवा से मिलती-जुलती होगी जिसे हाल ही में वहां के डीलरशिप पर देखा गया है।

    इंडोनेशिया में टोयोटा डीलरशिप पर प्री-फ्रेसलिफ्ट इनोवा के पास ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल पार्क किया हुआ है। इसकी ग्रिल में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। इसकी ग्रिल में पहले से ज्यादा गेप और ब्लैक स्लेट दी गई है। इसके बंपर पर नया पेटर्न और वर्टिकल फॉग लैंप दिए गए हैं। इसके टॉप रेंज वेरिएंट्स में फेसलिफ्ट फॉर्च्यूनर की तरह मल्टी एरे एलईडी हेडलैंप दिया जा सकता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मॉडल में क्रॉम गार्निश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साइड और रियर प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील को छोड़कर कोई बड़ा अपडेट नहीं हुआ है।

    इस कार के इंटीरियर में बड़ा बदलाव इसके डैशबोर्ड लेआउट में हुआ है। इसमें पहले से ज्यादा एडवांस और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी भारत आने वाली नई इनोवा गाड़ी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दे सकती है। इसके अलावा इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री भी दी जा सकती है, जबकि सात एयरबैग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर इसमें पहले से ही दिए गए हैं।

    फेसलिफ्ट इनोवा क्रिस्टा के इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं कम ही है। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जबकि इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिल सकता है। पहले इस कार में 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया गया था लेकिन बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद इस इंजन का बंद कर दिया गया था और अब इस इंजन के बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होकर वापस आने की संभावनाएं कम ही हैं।

    वर्तमान में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की प्राइस 15.66 लाख रुपये से 22.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। फेसलिफ्ट इनोवा कार की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। भारत में इसे 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका कंपेरिजन महिंद्रा मराजो, एमजी हेक्टर प्लस, किया कार्निवल और टाटा ग्रेविटास से होगा।

    यह भी पढ़ें : टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट से जुड़ी जानकारियां हुईं लीक, जानिए क्या मिलेगा खास

    was this article helpful ?

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है