• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड Vs होंडा सिटी हाइब्रिड : प्राइस व स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    टोयोटा हाइराइडर कार भारत में लॉन्च हो गई है। यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध दूसरी मास-मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है। यह एक कॉम्पेक्ट एसयूवी है, जबकि दूसरी हाइब्रिड कार एक सेडान है जो यहां होंडा सिटी ई:एचईवी नाम से बेची जाती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 12, 2022 15:27 ist
    info icon
    published onSep 12, 2022 15:23 IST
    last updated onSep 12, 2022 15:27 IST
    629 Views
    • Write a कमेंट

    toyota hyryder vs honda city hybrid

    टोयोटा हाइराइडर कार भारत में लॉन्च हो गई है। यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध दूसरी मास-मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार है। यह एक कॉम्पेक्ट एसयूवी है, जबकि दूसरी हाइब्रिड कार एक सेडान है जो यहां होंडा सिटी ई:एचईवी नाम से बेची जाती है।

    यह दोनों ही कारें अच्छा माइलेज देने का भी दावा करती है। चलिए सबसे पहले नज़र डालते हैं इन दोनों कारों की प्राइस और इंजन स्पेसिफिकेशन पर :-

    प्राइस

    toyota hyryder vs honda city hybrid

    मॉडल 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    कीमत 

    15.11 लाख रुपए से 18.99 लाख रुपए 

    19.89 लाख रुपए 

    हाइराइडर का बेस वेरिएंट एस सिटी हाइब्रिड के फुली लोडेड टॉप जेडएक्स सेंसिंग वेरिएंट से 4 लाख रुपए सस्ता है। लेकिन, इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की प्राइस होंडा सिटी कार के काफी करीब है, मगर फिर भी यह इससे करीब लाख रुपए सस्ती है।

    इंजन स्पेसिफिकेशंस

    toyota hyryder vs honda city hybrid

    मॉडल 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड 

    1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड

    पावर 

    116 पीएस 

    126 पीएस 

    टॉर्क 

    135 एनएम 

    253 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    ई-सीवीटी 

    ई-सीवीटी 

    हाइराइडर और सिटी हाइब्रिड दोनों ही कारों में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सेल्फ-चार्जिंग केपेबिलिटी दी गई है। हालांकि, इस सेडान कार में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते यह ज्यादा पावरफुल कार साबित होती है और ज्यादा टॉर्क भी देती है। इन दोनों ही मॉडल्स के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन) दिया गया है। हाइराइडर कार में ईवी मोड भी मिलता है जो होंडा सिटी में नहीं दिया गया है।

    माइलेज

    toyota hyryder vs honda city hybrid

    मॉडल 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    एआरएआई माइलेज 

    27.97 किमी/लीटर 

    26.5 किमी/लीटर 

    टेस्टेड माइलेज 

    -

    20.15 किमी/लीटर से 23.88 किमी/लीटर 

    टोयोटा का दावा है कि हाइराइडर कार सिटी से लगभग 1.5 किमी/लीटर ज्यादा का माइलेज देती है। आंकड़ों पर गौर करें तो यह दोनों ही कारें 1000 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होंगी। हमारे रोड टेस्ट में हमें सिटी हाइब्रिड कार से शहर में 20.15 किमी/लीटर और हाइवे पर 23.88 किमी/लीटर का माइलेज मिला।

    फीचर्स

    toyota hyryder vs honda city hybrid
    toyota hyryder vs honda city hybrid

    मॉडल 

    टोयोटा हाइराइडर 

    होंडा सिटी हाइब्रिड 

    हाइलाइट 

    • पैनोरमिक सनरूफ
    • हेडअप डिस्प्ले
    • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 
    • 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम 
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
    • वायरलैस फोन चार्जिंग 
    • छह एयरबैग्स तक 
    • 360-डिग्री कैमरा 
    • सिंगल-पैन सनरूफ
    • 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम
    • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 
    • एलेक्सा इंटीग्रेशन 
    • छह एयरबैग
    • रियर पार्किंग कैमरा
    • एडीएएस 

    कम्फर्ट के मामले में हाइराइडर सिटी हाइब्रिड कार से ज्यादा बेहतर साबित होती है। हालांकि, सिटी सेडान में दिया गया एडीएएस फीचर (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इस गाड़ी की सेफ्टी को बढ़ाने का काम करता है। होंडा की इस कार में एडीएएस के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    जल्द ही इस सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा की भी एंट्री होने वाली है। भारत में इस कार को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। ग्रैंड विटारा को हाइराइडर वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसमें हाइराइडर वाली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार की प्राइस भी इससे मिलती जुलती ही रखी जा सकती है।

    यह भी देखें: टोयोटा हाइराइडर ऑन रेड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है