• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैटिन अमेरिका में लॉन्च हुआ टोयोटा फॉर्च्यूनर का डायमंड एडिशन

    टोयोटा फॉर्च्यूनर के डायमंड एडिशन को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में जानेंगे यहां

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 10, 2018 16:21 ist
    info icon
    published onApr 10, 2018 16:19 IST
    last updated onApr 10, 2018 16:21 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Fortuner Diamond

    टोयोटा ने हाल ही में लैटिन अमेरिका में फॉर्च्यूनर एसयूवी का डायमंड एडिशन लॉन्च किया है। डायमंड एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव और कई अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं।

    Toyota Fortuner Diamond

    टोयोटा फॉर्च्यूनर डायमंड एडिशन की खासियतें...

    Toyota Fortuner Diamond

    • 18 इंच के ड्यूल-टोन मशीन-कट व्हील

    Toyota Fortuner Diamond

    • बंपर पर फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट

    Toyota Fortuner Diamond

    • बैज़ लैदर अपहोल्स्ट्री

    Toyota Fortuner Diamond

    • केबिन में प्रीमियम ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग, ब्रोंज हाइलाइटर के साथ दी गई है।

    Toyota Fortuner Diamond

    • प्रीमियम जेबीएल साउंड सिस्टम, 10-स्पीकर्स और 1 सबवुफर के साथ

    Toyota Fortuner Diamond

    • डायमंड बैजिंग वाली व्हाइट और ब्रोंज की

    क्या भारत में लॉन्च होगा डायमंड एडिशन ?

    कयास लगाए जा रहे हैं कि डायमंड एडिशन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। डायमंड एडिशन के केबिन में बैज और ब्लैक कलर का कोम्बिनेशन दिया गया है, जबकि मौजूदा फॉर्च्यूनर का केबिन ऑल ब्लैक लेआउट में है। भारत में इन दिनों लोगों का रूझान हल्के कलर वाले केबिन की तरफ ज्यादा है, ये कार को प्रीमियम बनाता है।

    Toyota Fortuner

    डायमंड एडिशन के भारत आने की एक वजह प्रीमियम जेबीएल साउंड सिस्टम सिस्टम भी है, रेग्यूलर फॉर्च्यूनर में इस फीचर का अभाव है। रेग्यूलर फॉर्च्यूनर में 6-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि इससे सस्ती टाटा टियागो में भी हारमन का 8-स्पीकर्स वाला सिस्टम लगा है। टोयोटा फॉर्च्यूनर के मुकाबले में मौजूद फोर्ड एंडेवर में 10-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।

    Toyota Fortuner Diamond

    रेग्यूलर फॉर्च्यूनर की कीमत 26.20 लाख रूपए से 31.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। अगर कंपनी डायमंड एडिशन को भारत लाती है तो यह रेग्यूलर मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है।

    यह भी पढें : भारत आ सकती है टोयोटा की ये शानदार कार, जीप कंपास को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है