• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Toyota Fortuner 2016-2021
    बंद कर दिया गया on jan, 2021

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021

    4.71.1K रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 28.18 लाख - 36.88 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2021
    पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2023
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    34.76 - 50.46 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 कार

    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs39.00 लाख
      20261,700किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल एटी
      Rs41.99 लाख
      202519,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2
      Rs41.50 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs37.00 लाख
      202517,856किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs37.50 लाख
      202515,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs36.99 लाख
      202527,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs37.50 लाख
      202512,500किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs37.50 लाख
      202511,258किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 एटी
      Rs38.50 लाख
      202523,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल एटी
      टोयोटा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल एटी
      Rs41.50 लाख
      202524,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2694 सीसी - 2755 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस220mm
    पावर163.7 - 174.5 बीएचपी
    टॉर्क245 एनएम - 450 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइपरियर व्हील ड्राइव और 4डब्ल्यूडी और 2डब्ल्यूडी
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 <p><strong>टोयोटा फॉर्च्यूनर में 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पैडल शिफ्टर के साथ दिए गए हैं।</strong></p>

      टोयोटा फॉर्च्यूनर में 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पैडल शिफ्टर के साथ दिए गए हैं।

    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 <p><strong>टोयोटा का फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम, एच2, एच4 और एल4 मोड के साथ दिया गया है। इनमें से आप कार को किसी भी परिस्थितियों के हिसाब से चला सकते हैं। </strong></p>

      टोयोटा का फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम, एच2, एच4 और एल4 मोड के साथ दिया गया है। इनमें से आप कार को किसी भी परिस्थितियों के हिसाब से चला सकते हैं।

    • टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 <p><strong>टोयोटा फॉर्च्यूनर में बाय-बीम एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं।</strong></p>

      टोयोटा फॉर्च्यूनर में बाय-बीम एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं।

    • प्रमुख विशेषताएं
    • highlights

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.7 2डब्ल्यूडी एमटी बीएस4(बेस मॉडल)2694 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 10.01 किमी/लीटर28.18 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.7 2डब्ल्यूडी एमटी2694 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 10.01 किमी/लीटर28.66 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.7 2डब्ल्यूडी एटी बीएस42694 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.26 किमी/लीटर29.77 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 2डब्ल्यूडी एमटी बीएस4(बेस मॉडल)2755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 14.24 किमी/लीटर30.19 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.7 2डब्ल्यूडी एटी(टॉप मॉडल)2694 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 10.26 किमी/लीटर30.25 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 2डब्ल्यूडी एमटी2755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 14.24 किमी/लीटर30.67 लाख* 
    टीआरडी स्पोर्टिवो 2.8 2डब्ल्यूडी एटी2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर31.02 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 2डब्ल्यूडी एटी बीएस42755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर32.05 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 4डब्ल्यूडी एमटी बीएस42755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 14.24 किमी/लीटर32.16 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 2डब्ल्यूडी एटी2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर32.53 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 4डब्ल्यूडी एमटी2755 सीसी, मैनुअल, डीजल, 14.24 किमी/लीटर32.64 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 2डब्ल्यूडी एटी बीएस42755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.04 किमी/लीटर33.95 लाख* 
    2.8 सेलिब्रेट्री एडिशन2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर34.20 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 2.8 4डब्ल्यूडी एटी2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 15.04 किमी/लीटर34.43 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 टीआरडी एटी2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर34.98 लाख* 
    फॉर्च्यूनर 2016-2021 टीआरडी 4x4 एटी(टॉप मॉडल)2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.9 किमी/लीटर36.88 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 रिव्यू

    ओवरव्यू

    टोयोटा फॉर्च्यूनर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये कार अपनी विश्वसनियता के कारण अपने आप में एक ब्रांड है। पिछले 7 सालों में इस कार ने मुकाबले में मौजूद अन्य एसयूवी कारों को कड़ी से कड़ी टक्कर दी है। फॉर्च्यूनर का पिछला मॉडल मार्केट ट्रैंड के हिसाब से थोड़ा पुराना लगने लगा था, मगर अब कार को एक नया रूप दे दिया गया है।  कंपनी ने अब नई जनरेशन कार को पेश किया है जो पहले से ज्यादा प्रीमियम है।

    एक्सटीरियर

    फार्च्यूनर की पुरानी जनरेशन कार से नई जनरेशन की तुलना करें तो दोनों में अब बड़ा फर्क नजर आता है। टोयोटा के डिज़ाइनर ने कार को उपर से लेकर नीचे तक एकदम नया आकार दे दिया है। सबसे खास बात ये है कि नई फॉर्च्यूनर को किसी भी पुराने पैनल पर डिजाइन नहीं किया गया है।

    पुरानी फॉर्च्यूनर के मुकाबले इसका नया मॉडल पहले से अधिक लंबा और चौड़ा हो गया है। आकार बढ़ने के साथ ही अब कार के केबिन स्पेस में भी काफी अच्छी खासी जगह बन गई है।

    कार के फ्रंट को देखें तो इसके डिज़ायनर ने कार को आक्रामक लुक देने की कोशिश की है। टोयोटा का बड़ा सा लोगो नई डिजाइन की क्रोम ग्रिल पर सैट किया गया है। कार का बंपर भी काफी बड़ा है जिसपर काफी चीज़े एकसाथ रख दी गई हैं। बंपर पर एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप सेट किए गए हैं जिनमें डेटाइम रनिंग लाइट डीआरएल भी जोड़ी गई है। कार के एयरडैम क्रोम ग्रिल की ही तरह दिखाई पड़ते हैं जिसके दोनों तरफ फॉगलैंप लगे हुए हैं। कार की विंडोलाइन से लेकर इसके रियर तक क्रोम स्ट्रिप का काफी इस्तेमाल हुआ है। फोर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाली फॉर्च्यूनर में 18 इंच के अलॉय व्हील लगाए गए हैं। वहीं टू व्हील ड्राइव वाले मॉडल में आपको 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। कार की रूफ रेल को अच्छी फिटिंग दी गई है और ब्लैक क्लैडिंग के कारण ये एक दमदार एसयूवी नजर आ रही है।

    कार के रियर की बात करेें तो यहां विंडोलाइन से शुरू हुई क्रोम स्ट्रिप डी पिलर से होती हुई कार के रियर तक पहुंच रही है। कार की रियर विंडस्क्रीन को काफी उंचाई पर सैट किया गया है। इससे कार की उंचाई भी ज्यादा लगती है। पीछे एलईडी टेललैंप लगे हैं और उपर स्पॉइलर भी काफी अच्छे से सैट किया गया है। एक अतिरिक्त टायर कार के बंपर के नीचे रखा गया है और यहीं पर रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिफ्लेक्टर को भी फिट कर दिया गया है। फॉर्च्यूनर के नाम की बैजिंग क्रोम स्ट्रिप पर बड़े बड़े अक्षरों में देकर कार को एसयूवी का एक परफेक्ट लुक मिल रहा है।

    कुल मिलाकर नई फॉर्च्यूनर के लुक में आपको एक आक्रामक एसयूवी के वो सभी गुण मिलते जिससे ये कार आकर्षण का केंद्र बन जाती है।  

    इंटीरियर

    नई फॉर्च्यूनर का इंटीरियर आपको पहली बार में कुछ कुछ टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा जैसा दिखाई देगा। इसके इंटीरियर का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया गया है,डैशबोर्ड का लेआउट भी अब नया हो गया है और स्विच भी एक मल्टीपर्पज़ व्हीकल के हिसाब से सैट किए गए हैं।

    कार के इंटीरियर में सॉफ्ट टच प्लास्टिक,लैदर और दूसरी प्रीमियम चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है। पूरे इंटीरियर अब ऑल ब्लैक थीम में आ रहा है जिससे कार का लुक स्पोर्टी हो जाता है। इसमें कहीं कहीं सिल्वर और ग्लॉस ब्लैक कलर की फिनिंशग भी दी गई है। हालांकि एयरकॉन कंट्रोल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिशिंग देने के कारण आपकी उंगलियों के निशान इसपर छप जाते हैं जो बाद में थोड़ा भद्दा लगने लगता है।

    कार के डैशबोर्ड पर आपको सैंटर कंसोल मिलता है जिसमें 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन लगी हुई है। इस स्क्रीन के जरिए आप पार्किंग कैमरा से आने वाली फुटेज भी देख सकते हैं। कार के ऑडियो सिस्टम और एसी कंट्रोल भी अब बदल दिए गए हैं और ये पहले से बेहतर दिखाई देते हैं। ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल के बिल्कुल नीचे आपको 12 वोल्ट का सॉकेट,यूएसबी पोर्ट,ट्रैक्शन कंट्रोल स्विच,हिल डिसेंट कंट्रोल और फोर व्हील ड्राइव के लिए एक रोटरी नॉब दिया गया है।

    कार के अंदर सभी चीज़े पूरी तरह व्यवस्थित दिखाई देती हैं। ड्राइवर सीट को सुविधानुसार इल्ेक्ट्रीकली एडजस्ट किया जा सकता है। इसी के साथ लुंबार और हाइट भी इलेक्ट्रीकली एडजस्टेबल हैं। कार के स्टेयरिंग को अपने हिसाब से एडजस्टर करके आप अच्छी ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं। कार के अंदर छोटे मोटे सामान रखने के अच्छे इंतजामात आपको मिलते हैं। इसमें एक ट्विन ग्लवबॉक्स के अलावा सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे दिए गए स्पेस और डोर बिन में अपना काफी सामान रख सकते हैं।

    कार के स्टेयरिंग व्हील को लैदर से कवर किया गया है वहीं इसकी सीटों पर डार्क ब्राउन कलर की अपहोल्स्ट्री लगाई गई है। मल्टीइंफॉर्मेंशन डिस्पले के लिए इसमें एक छोटी सी एलसीडी स्क्रीन दी गई है। पावर विंडो और एयरकॉन के लिए ऑटोमैटिक अप और डाउन सिस्टम से इन्हें कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

    कार के रियर में पैसेंजर को बैठने के लिए अच्छा खासा स्पेस मिलता है। कार की सैकंड रो में तीन अच्छी कद काठी के पैंसेंजर आराम से सवार हो सकते हैं। इसमें सभी रो के पैंसेंजर को अच्छा खासा लैगरूम भी मिल जाता है।

    कार की सैकंड रो की सीटों को नीचे गिराकर थर्ड रो में जाकर आराम से बैठा जा सकता है। रियर सीटों पर बच्चों या वयस्क पैसेंजर को आराम से बैठाया जा सकता है।

    कुल मिलाकर फॉर्च्यूनर के इंटीरियर में फीचर की कोई कमी नहीं है और ये काफी प्रीमियम दिखाई पड़ता है। हालांकि कुछ फीचर जैसे एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और इलेक्ट्रीकली फोल्डिंग थर्ड रो जो फोर्ड की एंडेवर में भी आता है इसमें दिए जा सकते थे।

    सुरक्षा

    इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प के अलावा फॉर्च्यूनर में 7 एयरबैग और एंटीलॉक ब्रेक के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन दिया जाता है। कार में अतिरिक्त फीचर के रूप में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और सभी पैसेंजर के लिए 3 पॉइन्ट सीटबैल्ट दी गई है। कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट में व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट कंट्रोल दिया जाता है। कार के 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल के साथ बाकि सभी सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

    परफॉरमेंस

    नई टोयोटा फॉर्च्यूनर दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। आपको जानकर खुशी होगी कि इनमें से एक इंजन पेट्रोल में आ रहा है। पहली वाली फॉर्च्यूनर जहां क्रमश: 2.5 और 3.0 लीटर के डीज़ल इंजन में आती थी। अब इसके बदले 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीज़ल इंजन आ रहा है।

    पेट्रोल

    इनोवा क्रिस्टा में आने वाली पेट्रोल मोटर ने हाल ही में भारत में पदार्पण किया है। ये इंजन 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का अच्छा खासा टॉर्क जनरेट कर लेता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता था।

    कार के इंजन को रिफाइन कर दिया गया है। इंजन ऑन होने पर ऐसी कोई आवाज़ नहीं करता जिससे इसकी मौजूदगी का पता लगे। कार में अब एनवीएच यानी नॉइस,वाइब्रेशन और हार्शनैस का स्तर कम हो गया है। सिटी में कार को इंजन से अच्छी पावर मिलती है वहीं हाइवे पर इसकी परफॉर्मेंस थोड़ी औसत ही है। कार के गियर काफी अच्छी तरह शिफ्ट होते हैं और इस दौरान कोई झटका भी नहीं लगता है।

    डीज़ल

    कार में 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है। हालांकि ये इंजन 3.0 से 2.8 लीटर का हो गया है फिर भी नई फॉर्च्यूनर ज्यादा पावर के साथ आ रही है। ये इंजन 177 पीएस की पावर देता है। मैनुअल वेरिएंट में 420 एनएम की टॉर्क जनरेट होती है वहीं ऑटोमैटिक में 450 एनएम का टॉर्क मिलता है।

    कार के डीज़ल इंजन वाले वेरिएंट को चलाने में ज्यादा मज़े आते हैं। इसमें आपको पर्याप्त मात्रा में टॉर्क मिलता है और कार बड़े आराम से 100 से भी उपर की स्पीड में दौड़ाई जा सकती है।

    वेरिएंट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 6 वेरिएंट और दो इंजन में उपलब्ध है।

    पेट्रोल: 4x2  मैनुअल ट्रांसमिशन, 4x2 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    डीज़ल: 4x2   मैनुअल ट्रांसमिशन, 4x2 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन,4x4 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • फॉर्च्यूनर का डीज़ल इंजन 450 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है।
    • फॉर्च्यूनर के पेट्रोल इंजन को कंपनी ने अपडेट कर दिया है। अब इसका इंजन ज्यादा आवाज़ नहीं करता।
    • फॉर्च्यूनर की फीचर लिस्ट में काफी नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें अब आपको एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, लैदर अपहोल्स्ट्री, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पावर टेलगेट जैसे कई फीचर मिल रहे हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन आवाज ज्यादा करता है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर डीजल रिव्यू
      टोयोटा फॉर्च्यूनर डीजल रिव्यू

      क्या सेकंड जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने पुराने चार्म को बरकार रखे हुए हैं? आईये विस्तार से जानें 

      अमितon जनवरी 10, 2020

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड1.1K यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (1058)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (316)
    • कंफर्ट (306)
    • माइलेज (99)
    • इंजन (167)
    • इंटीरियर (157)
    • स्पेस (68)
    • कीमत (117)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • u
      ujjwal gemini on मार्च 01, 2025
      4.5
      The 4 Wheeled Beast
      Best car hai bhai 40 to 50 lakh ke budget me engine bhot tagda Torra banane ke liye isse better shayad hi koi gaddi hai mere pas yeh 2017 se hai aur almost 2.5 lakh km chal chuki hum hamesha service time pe karate hai aur roz gaddi dhulti hai overall maintenance achhi karte hai yeh sab karne ke bad koi bata nahi sakta ki yeh gaddi 8 sal purani hai mast hai yar overall
      और देखें
      1 1
    • o
      om thakur on फरवरी 27, 2025
      4.5
      This Car Is Like Beast
      This car is very powerful car with powerful engine and this only afford by powerful persons and this is the example of the power and aura no one can beat this beast!??
      और देखें
      1
    • g
      gautam arora on अगस्त 13, 2024
      4.8
      Car Experience
      *Automatic orvm *Legendar kit *Orvm led indicators *360 camera *Halogen laser front and rear lights *Pheonix Gps tracker with mobile APP *System with latest woofer and speakers (worth 2lac) *New Excide battery(june month) *Additional Gear lock *ceremic coating done New seat covers with extra cushioning (beige color) *Extra armrest for front passanger
      और देखें
      1
    • ध्रुव on जनवरी 03, 2021
      4.8
      Good Car And Best In Toyota
      It is really a good car and better than any other SUV.
      2
    • k
      kumail choudhari on दिसंबर 30, 2020
      3.2
      Ford Endeavour Is BetterThan Fortuner
      Ford Endeavour is better than Fortuner in comfort, features and performance. The facelift of Fortuner is not good than endeavour in features but good in looks.
      और देखें
      2 1
    • सभी फॉर्च्यूनर 2016-2021 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Habeeb asked on 2 Jan 2021
    Q ) Which brand's speaker is used in Fortuner?
    By CarDekho Experts on 2 Jan 2021

    A ) Toyota Fortuner gets a 9-speaker JBL sound system with a subwoofer.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Mr. asked on 27 Dec 2020
    Q ) Which variant is best for Long Traveling?
    By CarDekho Experts on 27 Dec 2020

    A ) Toyota Fortuner is reliable, proven and looks imposing on the road. It is nice t...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Rasya asked on 4 Dec 2020
    Q ) What is the top speed of Toyota Fortuner? and services charges
    By CarDekho Experts on 4 Dec 2020

    A ) The Toyota Fortuner can achieve a top speed of 176kmph and the estimated mainten...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Tkthomas asked on 26 Nov 2020
    Q ) When did Toyota RAV4 launching in India?
    By CarDekho Experts on 26 Nov 2020

    A ) As of now, there is no official update from the brand's end on launching RAV...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Rohit asked on 23 Oct 2020
    Q ) When is the Fortuner Legender coming to India?
    By CarDekho Experts on 23 Oct 2020

    A ) As of now, there is no official update from the brands end. Stay tuned for furth...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

    जुलाई ऑफर देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट : भारत में फेसलिफ्ट टोयोटा फॉर्च्यूनर को 6 जनवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर कार प्राइस : भारत में फॉर्च्यूनर कार की कीमत 28.66 लाख रुपये से शुरू होती है वहीं फॉर्च्यूनर टॉप मॉडल की प्राइस 34.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल की कीमत 28.66 लाख से 30.25 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर डीजल की प्राइस 30.67 लाख से 34.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर सीटिंग कैपेसिटी : यह 7 सीटर कार है, ऐसे में इसमें अधिकतम सात लोग बैठ सकते हैं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर इंजन स्पेसिफिकेशन : टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका 2.8-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन 177 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डीजल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, इसका ऑटोमेटिक वर्जन 30 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 2.7-लीटर फोर कैलेंडर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 166 पीएस और 245 एनएम है। इसके पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। इसका पेट्रोल वेरिएंट केवल 2-व्हील-ड्राइव ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, डीजल वेरिएंट 2-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शंस में आता है।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर फीचर लिस्ट : फॉर्च्यूनर गाड़ी में एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी फॉग लैंप्स और पावर एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    टोयोटा फॉर्च्यूनर सेफ्टी फीचर्स : पैसेंजर सेफ्टी के लिए फॉर्च्यूनर कार में सात एयरबैग्स, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इनसे है टोयोटा फॉर्च्यूनर कार का कंपेरिजन : सेगमेंट में फॉर्च्यूनर गाड़ी का मुकाबला फोर्ड एंडेवर, स्कोडा कोडिएक, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, इसुजु एमयूएक्स और महिंद्रा अल्टुरस जी4 से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है