• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा कैमरी और वेलफायर की प्राइस में हुआ इज़ाफा, 4 लाख रुपए तक बढ़ी कीमत

    टोयोटा (Toyota) ने कुछ समय पहले ग्लैंजा, यारिस और इनोवा क्रिस्टा की प्राइस में बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने कैमरी (Camry) और वेलफायर की प्राइस (Vellfire Price) में भी इज़ाफ़ा कर दिया है। टोयोटा के अनुसार कैमरी और वेलफायर की कीमतों में वृद्धि एक्सचेंज रेट के बढ़ने के कारण की गई है। यहां देखें इन दोनों मॉडल्स की नई प्राइस लिस्ट:- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 07, 2020 15:15 ist
    info icon
    published onJul 07, 2020 15:15 IST
    last updated onJul 07, 2020 15:15 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट
    • टोयोटा कैमरी की प्राइस में 1.14 लाख रुपए इज़ाफा हुआ है।
    • वेलफायर की कीमत 4 लाख रुपए तक बढ़ गई है।
    • अब कैमरी और लग्ज़री एमपीवी वेलफायर की नई प्राइस क्रमशः 39.02 लाख रुपए और 83.50 लाख रुपए हो गई है।
    • टोयोटा के दोनों ही मॉडल्स में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं।  

    Toyota Vellfire and Camry

    टोयोटा (Toyota) ने कुछ समय पहले ग्लैंजा, यारिस और इनोवा क्रिस्टा की प्राइस में बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने कैमरी (Camry) और वेलफायर की प्राइस में भी इज़ाफ़ा कर दिया है। टोयोटा के अनुसार कैमरी और वेलफायर की कीमतों में वृद्धि एक्सचेंज रेट के बढ़ने के कारण की गई है। यहां देखें इन दोनों मॉडल्स की नई प्राइस लिस्ट:- 

    मॉडल 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    कैमरी 

    37.88 लाख रुपए 

    39.02  लाख रुपए 

    1.14  लाख रुपए 

    वेलफायर

    79.50 लाख रुपए 

    83.50  लाख रुपए 

    4 लाख रुपए   

    Toyota Vellfire

    टोयोटा कैमरी की प्राइस में 1.14 लाख रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है। वहीं, लग्ज़री एमपीवी वेलफायर की कीमत 4 लाख रुपए तक बढ़ गई है। भारत में दोनों ही मॉडल्स सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है।  

    यह भी पढ़ें : क्या खासियतें समाई होंगी टोयोटा अर्बन क्रूज़र में, जानिए यहां 

    Toyota Camry engine

    इन दोनों ही गाड़ियों में बीएस6 नॉर्म्स से लैस 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। टोयोटा कैमरी में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाने में सक्षम है। वहीं, वेलफायर में दो मोटर (हर एक्सेल पर एक) दी गई है। यह गाड़ी फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। कैमरी सेडान का संयुक्त पावर आउटपुट 218 पीएस है। वहीं, वेलफायर में लगी फ्रंट और रियर मोटर क्रमशः 143 पीएस और 68 पीएस की पावर जनरेट करती है। इन दोनों ही मॉडल्स के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    Toyota Camry

    भारतीय बाजार में टोयोटा कैमरी का मुकाबला एग्ज़िक्युटिव सेडान स्कोडा सुपर्ब और अपकमिंग कार फोक्सवैगन पसाट से है। वहीं, टोयोटा वेलफायर का कम्पेरिज़न मर्सिडीज़ बेंज वी-क्लास (Mercedes-Benz V-Class) से है।

    यह भी पढ़ें : गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर लिस्ट हुई टोयोटा यारिस, कीमत 9.12 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा कैमरी 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है