• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस एक्स-लाइन से जुड़ी पांच खास बातों पर डालिए एक नजर

    ये इस कार का दूसरा लिमिटेड एडिशन होगा और इससे पहले कपनी ने पिछले साल इसका एनिवर्सरी ​एडिशन उतारा था।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 20, 2021 15:52 ist
    info icon
    published onAug 20, 2021 15:52 IST
    last updated onAug 20, 2021 15:52 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    किआ मोटर्स ने एक टीजर जारी करते हुए इस बात की ओर इशारा दिया कि वो सेल्टोस एक्स लाइन को भारत में लॉन्च कर सकती है। किआ सेल्टोस एक्स-लाइन की क्या होगी खासियत इन 5 पॉइन्ट्स के जरिए डालिए नजर:

    सेल्टोस एक्स लाइन कॉन्सेप्ट जैसा होगा डिजाइन

    ऑटो एक्सपो 2020 में किआ मोटर्स ने सेल्टोस एक्स-लाइन के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया था। ये रेगुलर सेल्टोस का ही ज्यादा रग्ड वर्जन है। इसमें थोड़े अलग डिजाइन का फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट दिए गए हैं। साथ ही इसमें ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और फ्रंट ग्रिल पर डार्क ट्रीटमेंट,क्रोम सराउंड और क्र्रोम स्ट्रिप कनेक्टिंग टेललैंप्स जैसे ​एलिमेंट्स नजर आएंगे। 

    इसमें ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स भी देखे गए है जिनपर 'सेल्टोस' की लैटरिंग दी गई है और गाड़ी पर कहीं कहीं एक्स-लाइन की बैजिंग भी दी गई है। किआ ने इसकी फ्रंट और रियर हबकैप्स पर ऑरेन्ज कलर की हाइ​लाइटिंग भी की है। माना जा सकता है कि ये सभी एलिमेंट्स एक्स लाइन के प्रोडक्शन मॉडल्स में दिए जा सकते हैं। 

    इंटीरियर

    किआ ने एक्स लाइन के इंटीरियर से पर्दा नहीं उठाया है मगर माना जा रहा है कि इसमें डार्क कलर की थीम नजर आ सकती है। सेल्टोस एक्स-लाइन रेगुलर मॉडल के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड हो सकती है जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और एक हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। इसके अलावा इस नई कार में पावर्ड ड्राइवर सीट और 8 स्पीकरों वाला बोस साउंड सिस्टम भी दिया जा सकता है। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    इंजन

    किआ सेल्टोस एक्स लाइन वेरिएंट में दो तरह के इंजन 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी जा सकती है। इसके पेट्रोल इंजन का आउटपुट 140 पीएस और 242 एनएम होगा जबकि इसका डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क आउटपुट देगा। कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दे सकती है वहीं डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। 

    कब होगी लॉन्च?

    22 अगस्त को किआ सेल्टोस को भारत में लॉन्च हुए दो साल हो जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दिन कंपनी इसका ये स्पेशल एडिशन उतार सकती है। 

    क्या होगी कीमत ?

    एक्स लाइन वेरिएंट्स की प्राइस रेगुलर सेल्टोस से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। अभी किआ सेल्टोस की प्राइस 9.95 लाख रुपये से लेकर 17.65 लाख रुपये के बीच है। किआ की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला स्कोडा कुशाक,हुंडई क्रेटा,रेनो डस्टर और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है