• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2024 कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति वैगन आर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    नवंबर 2024 के मुकाबले कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक सेगमेंट को कुुल 40,000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जिसमें कमी आई है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 13, 2025 18:58 ist
    info icon
    published onJan 13, 2025 18:58 IST
    last updated onJan 13, 2025 18:58 IST
    497 Views
    • Write a कमेंट

    hatchback sales december 2024

    दिसंबर 2024 में मारुति ने एकबार फिर से कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक सेगमेंट में अपना दबदबा कायम किया जिसमें वैगन आर और स्विफ्ट केवल ऐसे मॉडल्स रहे जिन्हें 10,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया। टाटा टियागो इस सेगमेंट में तीसरे पायदान पर रही जिसके बाद हुंडई ग्रैंड आई10 निओस सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। आगे डालिए नजर कॉम्पैक्ट और मिडसाइज हैचबैक सेगमेंट की कौनसी कार को दिसंबर 2024 में मिले कितने बिक्री के आंकड़े। 

    मॉडल 

    दिसंबर 2024

    दिसंबर 2023

    नवंबर 2024

    मारुति वैगन आर

    17,303

    8,578

    13,982

    मारुति​ स्विफ्ट

    10,421

    11,843

    14,737

    टाटा टियागो

    5,006

    4,852

    5,319

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    4,489

    5,247

    5,667

    मारुति इग्निस

    749

    392

    2,203

    मारुति सेलेरियो

    748

    247

    2,379

    • दिसंबर 2024 में मारुति वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट हैचबैक कार रही जिसे 17,300 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। दिसंबर 2023 के मुकाबले दिसंबर 2024 में इसे दोगुना बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। मासिक बिक्री की बात करें तो वैगन आर को 24 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। 
    • दिसंबर 2024 में मारुति स्विफ्ट को 10,400 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले जिसकी मासिक बिक्री में 29 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी सालाना बिक्री भी 12 प्रतिशत गिरी है। 

    Hyundai Grand i10 Nios december 2024 sales

    • टाटा टियागो की मासिक बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है और पिछले महीने इसकी 5000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी है। हालांकि इसकी सालाना बिक्री में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें कि ये बिक्री के आंकड़े में आईसीई वर्जन और टियागो ईवी के भी आंकड़े शामिल है। 
    • हुुंडई ग्रैंड आई10 निओस चौथी पोजिशन पर आ गई है जिसकी कुल 4500 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री में 21 प्रतिशत और सालाना बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

    Maruti Celerio december sales 2024

    • मारुति इग्निस को 1000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा भी नहीं मिल पाया जिसकी मासिक बिक्री में 66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि दिसंबर 2023 के मुकाबले इस हैचबैक की सालाना ग्रोथ में 91 प्रतिशत का उछाल आया है। 
    • इस लिस्ट में मारुति सेलेरियो आखिरी पायदान पर है जिसकी मासिक बिक्री में और सालाना बिक्री में क्रमश: 69 प्रतिशत 203 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है