• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    माचिस के डब्बों से बना डाले टाटा सफारी,महिंद्रा स्कॉर्पियो और मर्सिडीज बेंज के हूबहू मॉडल,आप भी देखिए वीडियो

    इस वीडियो में ना सिर्फ आर्टिस्ट के मॉडल को डिस्प्ले किया गया है बल्कि इन्हें तैयार करने के पूरे प्रोसेस के बारे में भी जानकारी दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 07, 2021 12:46 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 12:46 IST
    last updated onSep 07, 2021 12:46 IST
    637 Views
    • Write a कमेंट

    राजस्थान में एक आर्टिस्ट ने माचिस के डिब्बों और पेपर मॉ​डलिंग के जरिए अपनी कलाकारी दिखाते हुए कुछ कारों के मिनिएचर रेप्लिका बनाए हैं। आर्टिस्ट द्वारा तैयार किए गए ज्यादातर रेप्लिका न्यू जनरेशन टाटा सफारी,महिंद्रा स्कॉर्पियो और महिंद्रा थार के हैं। इसके अलावा आर्टिस्ट ने मैचबॉक्स से 1980 डब्ल्यू126 मर्सिडीज बेंज एस क्लास और विलिज की जीप भी तैयार की है। नीचे आर्टिस्ट का वीडियो देखना ना भूलें:

    इन मॉडल्स को तैयार करने के लिए आर्टिस्ट ने शर्ट के बटन से लेकर आईवरी शीट तक का इस्तेमाल किया है और इन्हें अक्रिलिक कलर से पेंट भी किया है। 

    यह भी पढ़ें:डीसी2 डिजाइन ने तैयार की 4 पैसेंजर्स के लिए किआ कार्निवल बेस्ड लिमोजिन कार,देखिए तस्वीरें

    वीडियो डिस्क्रिप्शन पर गौर करें तो इसमें लिखा है कि हर रेप्लिका को तैयार करने में आर्टिस्ट को 30 घंटे लगे वहीं सफारी की रेप्लिका तैयार करने में 80 घंटे के करीब लगे। इन मॉडल्स को देखें तो इसमें बटन से तैयार किए गए व्हील्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें:किया सेल्टोस को मिला नया डिजिटल मॉडिफिकेशन, ऑरेंज कलर में काफी स्टाइलिश नजर आ रही है ये कार

    वैसे आप भी ऐसे मॉडल तैयार कर सकते हैं मगर इस आर्टिस्ट ने जो मॉडल तैयार किया है उसमें काफी कम कॉस्ट आएगी। आर्टिस्ट ने इनमें कुछ वेस्ट मेटेरियल्स,पेपर कटिंग्स और कुछ सस्ती स्टेशनरी आइटम्स का इस्तेमाल किया है। ऑटोमोटिव आर्ट कई किस्म की होती है जिनमें डिजिटल रेंडरिंग से लेकर ड्राइंग्स तक शामिल है जिनके बारे में आए दिन आर्टिकल्स आते हैं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है