• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी गोल्ड एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, 21.90 लाख रुपये रखी गई शुरूआती कीमत

     गोल्ड एडिशन केवल एक वेरिएंट एक्सजेड+ में उपलब्ध होगा, मगर इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन की चॉइस मिलेगी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 17, 2021 18:45 ist
    info icon
    published onSep 17, 2021 18:33 IST
    last updated onSep 17, 2021 18:45 IST
    8K Views
    • Write a कमेंट

    • टॉप मॉडल एक्सजेड+ से 1.37 लाख रुपये महंगा है नया सफारी गोल्ड एडिशन
    • ग्रिल, डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और बूट पर गोल्ड एसेंट्स का किया गया है इस्तेमाल
    • इंटीरियर में डैशबोर्ड और डोर हैंडल्स पर भी की गई है गोल्डन हाइलाइटिंग
    • फ्रंट पैसेंजर्स के लिए वेंटिलेटेड सीट्स स्टैंडर्ड जबकि रियर कैप्टन सीट्स मॉडल में ऑप्शनल रखा गया है ये फीचर

    टाटा मोटर्स ने सफारी कार का नया गोल्ड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार को दुबई में आयोजिन होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग में भी शोकेस किया जाएगा। गोल्ड एडिशन केवल एक वेरिएंट एक्सजेड+ में उपलब्ध होगा, मगर इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन की चॉइस मिलेगी। दोनों मॉडल्स की प्राइस कुछ इस प्रकार से है।

    7-सीटर मॉडल प्राइस

    सफारी एक्सजेड+

    सफारी एक्सजेड+ गोल्ड ​एडिशन

    कीमत में अंतर

    मैनुअल

    20.53 लाख रुपये

    21.90 लाख रुपये

    1.37 लाख रुपये

    ऑटोमैटिक

    21.81 लाख रुपये

    23.18 लाख रुपये

    1.37 लाख रुपये

    6-सीटर मॉडल प्राइस

     

     

     

    मैनुअल

    20.38 लाख रुपये

    21.90 लाख रुपये

    1.52 लाख रुपये

    ऑटोमैटिक

    21.66 लाख रुपये

    23.18 लाख रुपये

    1.52 लाख रुपये

    टाटा सफारी एक्सजेड+ से 1.37 लाख रुपये महंगे इस गोल्ड एडिशन में कंपनी ने दो तरह के कलर: ब्लैक-गोल्ड और व्हाइट-गोल्ड कॉम्बिनेशन की चॉइस रखी है। इसमें बेस कलर ब्लैक और व्हाइट होंगे, मगर ग्रिल, हेडलैंप्स के आसपास, रूफ रेल्स और डोर हैंडल्स पर गोल्डन एसेंट्स दिए गए हैं। यहां तक कि टाटा के लोगो और सफारी के लैटर्स भी गोल्ड कलर में नजर आएंगे।

    इसके इंटीरियर में भी काफी जगहों पर गोल्डन एसेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। स्टी​यरिंग पर लगी टाटा की बैजिंग और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड एसी वेंट्स और डोर हैंडल्स पर गोल्डन कलर की हाइ​लाइटिंग की गई है। कलर चॉइस के अनुसार इसके डैशबोर्ड पर ब्लैक और व्हाइट ट्रिम भी नजर आएगी। 

    यह भी पढ़ें: इस सितंबर इन मिड-साइज एसयूवी कारों पर पाएं आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स 

    टाटा ने सफारी के इस नए ​एडिशन में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए हैं। इस गोल्डन एडिशन में डायमंड क्विलटेड जेनुइन लैदर सीट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कस्टमर चाहे तो इसकी सेकंड रो सीट्स में भी वेंटिलेशन फीचर ले सकते हैं जो ऑप्शनल रखा गया है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच के इंटीरियर की दिखी झलक, जानिए कौनसे फीचर्स मिलेंगे इस नई कार में

    टाटा ने नई अपहोल्स्ट्री और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कुछ कॉस्मैटिक अपडेट्स लिए हुए इस एडिशन के लिए एक्सट्रा 1.37 लाख रुपये मांगे हैं जो काफी ज्यादा लगते हैं। मगर टाटा ने इस अपडेटेड वेरिएंट को लॉन्च कर इस कार को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम भी बना दिया है। 

    यह भी देखें: टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा सफारी 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है