• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर इन मिड-साइज एसयूवी कारों पर पाएं आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स

    महिंद्रा एक्सयूवी500 कार पर 1.8 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस माह हैरियर एसयूवी को खरीदने पर आपको 70,000 रुपये तक के फायदे मिल सकेंगे। सफारी कार पर इस महीने 25,000 का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 17, 2021 16:42 ist
    info icon
    published onSep 17, 2021 16:42 IST
    last updated onSep 17, 2021 16:42 IST
    6.7K Views
    • Write a कमेंट

    Heavy Discounts On Mid-Size SUV In September 2021, Before The XUV700 Gets Here!

    • महिंद्रा एक्सयूवी500 कार पर 1.8 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • इस माह हैरियर एसयूवी को खरीदने पर आपको 70,000 रुपये तक के फायदे मिल सकेंगे।

    • सफारी कार पर इस महीने 25,000 का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    सितंबर महीने में मिड साइज़ एसयूवी कारों को खरीदने पर आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। इस माह सफारी, हैरियर और एक्सयूवी500 जैसी कारों पर भारी छूट दी जा रही है, वहीं हाल ही में लॉन्च हुई अल्कज़ार कार पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रह है। यहां देखें मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट की किस कार पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट :- 

    महिंद्रा एक्सयूवी500 

    Heavy Discounts On Mid-Size SUV In September 2021, Before The XUV700 Gets Here!

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    1.8 लाख रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    50,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट ऑफर 

    6,500 रुपये 

    अन्य ऑफर्स 

    20,000 रुपये 

    कुल 

    2.56 लाख रुपये तक

    • एक्सयूवी500 कार पर 2.56 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।   

    • इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट डब्ल्यू11 पर 1.80 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि डब्ल्यू7 और डब्ल्यू9 वेरिएंट पर 1.28 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • भारत में महिंद्रा एक्सयूवी500 कार की प्राइस 15.56 लाख रुपये से 20.07 लाख रुपये के बीच है।  

    टाटा हैरियर 

    Heavy Discounts On Mid-Size SUV In September 2021, Before The XUV700 Gets Here!

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    40,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट ऑफर 

      5,000 रुपये  

    कुल 

    70,000 रुपये तक 

    • टाटा हैरियर के डार्क और कैमो एडिशन को छोड़कर सभी वेरिएंट पर 70,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    • इस एसयूवी कार के डार्क और कैमो एडिशन पर कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इनके साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर मिल रहा है।  

    • भारत में टाटा हैरियर की कीमत 14.39 लाख रुपये से 21.09 लाख रुपये के बीच है। 

     टाटा सफारी 

    Heavy Discounts On Mid-Size SUV In September 2021, Before The XUV700 Gets Here!

    डिस्काउंट 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    -

    एक्सचेंज ऑफर 

    25,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट ऑफर 

      -

    कुल 

    25,000 रुपये तक 

    • सफारी कार पर केवल 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    • इस थ्री-रो एसयूवी कार की प्राइस 15 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी ऑफर्स राज्य और चुने गए वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : इस सितंबर इन प्रीमियम हैचबैक कारों पर पाएं 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है