• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में महिन्द्रा थार और मारुति जिम्नी पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    कुछ शहरों में महिन्द्रा थार के मुकाबले मारुति जिम्नी जल्दी डिलीवरी के लिए उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 16, 2024 13:36 ist
    info icon
    published onApr 16, 2024 13:36 IST
    last updated onApr 16, 2024 13:36 IST
    400 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny and Mahindra Thar

    अगर आप अप्रैल में मास-मार्केट ऑफ रोडिंग कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप महिन्द्रा थार या मारुति सुज़ुकी जिम्नी में से कोई एसयूवी कार ले सकते हैं। हालांकि आपको अपने शहर और वेरिएंट के हिसाब से महिंद्रा थार की डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हमनें भारत के टॉप 20 शहर में इन दोनों ऑफ रोडिंग गाड़ी पर चल रहे वेटिंग पीरियड का जिक्र किया है, जिससे आपको यह समझने में आसानी रहेगी कि यदि आप अभी कार बुक करवाते हैं तो आपको इनकी डिलीवरी कब तक मिलेगीः

    शहर

    महिन्द्रा थार

    मारुति जिम्नी

    नई दिल्ली

    3 महीने

    1 महीना

    बेंगलुरु

    4 महीने

    1-2 महीने

    मुंबई

    2-4 महीने

    2-3 महीने

    हैदराबाद

    3 महीने

    1 महीना

    पुणे

    4 महीने

    2 महीने

    चेन्नई

    4 महीने

    2 महीने

    जयपुर

    2-4 महीने

    0.5 महीना

    अहमदाबाद

    4 महीने

    वेटिंग पीरियड नहीं

    गुरुग्राम

    4 महीने

    1 महीने

    लखनऊ

    2-4 महीने

    2 महीने

    कोलकाता

    2-4 महीने

    1-1.5 महीने

    ठाणे

    2-4 महीने

    2 महीने

    सूरत

    4 महीने

    वेटिंग पीरियड नहीं

    गाजियाबाद

    4 महीने

    2-2.5 महीने

    चंडीगढ़

    4 महीने

    2 महीने

    कोयंबटूर

    3 महीने

    2-2.5 महीने

    पटना

    4 महीने

    2-2.5 महीने

    फरीदाबाद

    2-4 महीने

    2 महीने

    इंदौर

    3-3.5 महीने

    0.5 महीना

    नोएडा

    2-4 महीने

    1-2 महीने

    Mahindra Thar 4X2

    • अप्रैल 2024 में महिन्द्रा थार पर औसत 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, ठाणे, फरीदाबाद, और नोएडा के ग्राहक थार कार की डिलीवरी महज 2 महीने में ले सकते हैं।

    • मारुति जिम्नी पर औसत वेटिंग पीरियड 1.5 महीने तक का है। जयपुर और इंदौर के ग्राहक जिम्नी कार को एक महीने से भी कम समय में घर ला सकते हैं। वहीं अहमदाबाद और सूरत में मारुति सुज़ुकी जिम्नी पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है।

    Maruti Jimny

    • हालांकि यदि आप गाजियाबाद, कोयंबटूर और पटना में रहते हैं तो आपको मारुति जिम्नी कार की डिलीवरी के लिए 2 महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

    • अगर आप ज्यादा प्रैक्टिकल ऑफ रोडिंग एसयूवी चाहते हैं और इसके लिए अतिरिक्त पैसे देने को भी तैयार हैं, तो महिंद्रा थार 5-डोर के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं जिसे 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है।

    • नोटः ऊपर बताया वेटिंग पीरियड राज्य, शहर और वेरिएंट व कलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। कृपया सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    इंजन

    महिन्द्रा थार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं, वहीं मारुति सुज़ुकी जिम्नी में केवल एक पेट्रोल इंजन दिया गया है। इनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा थार

    मारुति जिम्नी

    इंजन

    1.5-इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    पावर

    118 पीएस

    152 पीएस

    132 पीएस

    105 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    320 एनएम

    300 एनएम

    134 एनएम

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव / ऑल-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमेटिक

    6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमेटिक

    5-स्पीड मैनुअल / 4-स्पीड ऑटोमेटिक

    प्राइस

    महिंद्रा थार

    मारुति जिम्नी

    11.25 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये

    12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    इन दोनों ऑफ रोडिंग कार का मुकाबला फोर्स गुरखा से है जिसे जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट दिया जाएगा और 2024 के मध्य तक इसका नया 5-डोर वर्जन भी उतारा जाएगा। इन दोनों एसयूवी कार को हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से ज्यादा रग्ड लुकिंग विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है