• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कुछ ऐसी होगी टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, जानिए पहले से कितनी बदली ये कार

    तस्वीरों पर गौर करें तो 2020 नेक्सन काफी हद तक नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) से मिलती जुलती लग रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 06, 2020 19:16 ist
    info icon
    published onJan 06, 2020 19:13 IST
    last updated onJan 06, 2020 19:16 IST
    498 Views
    • Write a कमेंट

    • काफी हद तक टाटा नेक्सन ईवी जैसी है नेक्सन फेसलिफ्ट
    • नेक्सन ईवी की तरह​ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सनरूफ मिल सकता है इस कार में
    • बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने के बाद 50,000 से लेकर 1 लाख रुपये त​क बढ़ सकते हैं कार के दाम

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी सब-4 मीटर एसयूवी  नेक्सन (Nexon) का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। पहली बार टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की साफ झलक टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, जिससे इस अपकमिंग कार के बार में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। तस्वीरों पर गौर करें तो 2020 नेक्सन काफी हद तक नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) से मिलती जुलती लग रही है। जहां कंपनी ने इस 5-सीटर कार के अपडेट मॉडल में फ्रंट साइड पर कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं, वहीं इसके साइड और रियर प्रोफाइल पर काफी कम बदलाव देखने को मिलेंगे। 

    नेक्सन ईवी की तरह इसमें पतले प्रोजेक्टर हेडलैंप में डीआरएल और साइड इंडिकेटर फिट किए गए हैं। तस्वीरों में इसके बंपर और ब्लैक कलर की ग्रिल पर सिल्वर कलर की हाइलाइटिंग भी देखी गई है जो काफी हद तक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की ही याद दिलाती है। फॉगलैंप की पोजिशनिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: क्या खूबियां समाई होंगी टाटा ग्रेविटास में, जानिए यहां

    2020 Tata Nexon Facelift Previewed By Nexon EV
    नेक्सन फेसलिफ्ट के साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां नए अलॉय व्हील और अपडेट फ्लोटिंग रूफ को छोड़कर कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से की बात करें तो यहां क्लीयर लैंस के साथ टेललैंप के अंदर एलईडी एलिमेंट दिए गए हैं और इसके रिफ्लेक्टर का साइज़ भी अब पहले से बड़ा हो गया है। टाटा हैरियर (Tata Harrier) की तरह इसमें भी नेक्सन के नाम की बैजिंग बूट लिड के सेंटर पर दी गई है। 

    नेक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में मैटिरियल, फैब्रिक और इंटीरियर थीम कलर के रूप में छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नेक्सन इलेक्ट्रिक (Nexon Electric) की तरह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर दिया जा सकता है, जिससे कार के इंजन ऑपरेशन, जियोफेंसिंग और एसी समेत कई फीचर्स को स्मार्टफोन एप के जरिये कंट्रोल किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: जनवरी 2020 में लॉन्च होंगी ये नई कारें

    2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट (2020 Tata Nexon Facelift) में कंपनी 1.2 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर बीएस6 डीज़ल इंजन दे सकती है। इन इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 

    Tata Nexon Facelift Spotted With Camouflage. Looks Like The Nexon EV

    बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड होने के चलते टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की प्राइस 80,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। इस समय टाटा नेक्सन की प्राइस (Tata Nexon Price) 6.58 लाख रुपये से लेकर 11.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। फेसलिफ्ट नेक्सन को फरवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: इस खास फीचर के साथ आएगी टाटा अल्ट्रोज, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है