• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या खूबियां समाई होंगी टाटा ग्रेविटास में, जानिए यहां

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) की योजना ऑटो एक्सपो 2020 में 7-सीटर हैरियर (7-Seater Harrier) को पेश करने की है, इसे ग्रेविटास (Gravitas) नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस 7-सीटर कार में क्या खासियतें समाई होंगी, ये जानेंगे यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 06, 2020 17:34 ist
    info icon
    published onJan 06, 2020 16:31 IST
    last updated onJan 06, 2020 17:34 IST
    443 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) की हैरियर एसयूवी (Harrier SUV) अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर गाड़ी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप कार है, जो 5-सीटर लेआउट में आती है। इस साल फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी की योजना हैरियर का 7-सीटर वर्जन पेश करने की है। इसे टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन, फीचर लिस्ट और इंजन हैरियर वाले होंगे, हालांकि इसके बावजूद कार में कई बड़े भी बदलाव देखने को मिलेंगे। क्या खूबियां समाई होंगी टाटा ग्रेविटास में, जानेंगे यहां :- 

    एक्सटीरियर 

    फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें हेडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स और बंपर डिज़ाइन का लुक हैरियर वाला ही मिलेगा। गाड़ी की ग्रिल भी हैरियर से काफी हद तक मिलती-जुलती रखी जा सकती है। हालांकि, क्रोम एलिमेंट्स शामिल करके इसे नया लुक दिया जा सकता है।

    इस 7-सीटर कार का साइड लुक भी टाटा हैरियर (Tata Harrier) से मिलता-जुलता होगा। कार में फ्रंट से लेकर सी-पिलर तक हैरियर वाली कई सारी समानताएं नज़र आएंगी। सीटिंग कैपेसिटी बढ़ाने की वजह से कार के पीछे वाले सेक्शन और रूफ को थोड़ा बढ़ाया गया है। 

    टाटा ग्रेविटास के पीछे वाले हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं। इसमें नई डिजाइन के टेललैंप मिलेंगे, वहीं इसके टेलगेट की डिज़ाइन में भी मामूली बदलाव हुए हैं। टाटा हैरियर की तरह इसमें भी बूट लिड के बीच में ग्रेविटास के नाम की बैजिंग दी गई है।  

    यह भी पढें : बीएस6 इंजन के साथ टेस्टिंग के दौरान नज़र आई टाटा ग्रेविटास

    इंटीरियर  

    केबिन में सबसे बड़ा बदलाव सीटिंग लेआउट में नजर आएगा, इसमें दो अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई है। इसकी सेकेंड रो की सीट में स्लाइडर फंक्शन दिया गया है, जिससे कार की सीट को आगे खिसकाकर आप पीछे वाली सीट पर जा सकेंगे।

    ग्रेविटास में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो इसमें और हैरियर में हुए सबसे बड़े बदलाव को दर्शाता है। पैनोरमिक सनरूफ के चलते कार की दूसरी व तीसरी रो में बैठे पैसेंजर केबिन में फ्रेश हवा का लुफ्त ले सकेंगे। जल्द ही यह फीचर हैरियर में भी जोड़ा जा सकता है। 

    उम्मीद है कि कंपनी हैरियर से अलग दिखाने के लिए ग्रेविटास के इंटीरियर को नए कलर में पेश कर सकती है। इसमें कुछ अतरिक्त फीचर्स जोड़ने व अन्य बदलाव करने की संभावनाएं कम ही है। 

    यह भी पढें : टाटा ग्रेविटास की थर्ड रो में क्या होगा खास, जानेंगे यहां

    इंजन 

    हैरियर की तरह ही ग्रेविटास में भी फिएट वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। वर्तमान में यह इंजन जीप कंपास और एमजी हेक्टर में भी उपलब्ध है।  

    हालांकि ग्रेविटास में यह इंजन अलग पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। टाटा ग्रेविटास में यह इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। 

    हैरियर में इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। चर्चाएं हैं कि ग्रेविटास में कंपनी इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देगी।  

    टाटा मोटर्स फिलहाल कम क्षमता वाले 1.6-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। यह इंजन हैरियर और ग्रेविटास में कुछ समय बाद शामिल किया जा सकता है। लॉन्चिंग के वक्त टाटा ग्रेविटास में यह इंजन नहीं मिलेगा। 

    यह भी पढें : टाटा हैरियर और ग्रेविटास में मिलेगा पेट्रोल इंजन 

    प्राइस 

    वर्तमान में टाटा हैरियर की प्राइस (Tata Harrier Price) 13 लाख रुपए से 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने के बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी। देश में एक अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। 

    टाटा ग्रेविटास की प्राइस (Tata Gravitas Price) हैरियर से ज्यादा होगी। हैरियर के मुकाबले इसकी कीमत में 1 लाख रुपए का इजाफा देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढें : जानिए टाटा ग्रेविटास के बारे में 5 खास बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    9 कमेंट्स
    1
    R
    raina
    Jan 10, 2020, 2:31:49 PM

    hope gravitas also comes with a proper 4 by 4 setup, justifying its Land Rover DNA. i am awaiting gravitas for over a year now. delayed purchasing a new one for Gravitas.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      a
      arun nidhi
      Jan 6, 2020, 9:16:27 AM

      I hope they cut-off all indian, it's replace my fevorate tata hexa drowback,

        जवाब
        Write a Reply
        1
        M
        mithlesh kumar
        Jan 5, 2020, 8:20:31 PM

        TATA gravitas look superb proud to be an indian automobile industry....love you Tata

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है