नई टाटा सफारी 22 फरवरी को होगी लॉन्च, ऑफिशियल बुकिंग और टेस्ट ड्राइव हुई शुरू
2021 टाटा सफारी (tata safari) को 22 फरवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा और उसी दिन से ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी मिलना भी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी कार की प्राइस से पर्दा नहीं उठाया है मगर 4 फरवरी से इसकी प्री लॉन्च बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक 30,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस कार को बुक करा सकते हैंं। टाटा की ये फ्लैगशिप एसयूवी कार 6 वेरिएंट: एक्सई, एक्सएम, एक्सटी, एक्सटी+, एक्सजेड और एक्सजेड+ में पेश की जाएगी। इसके साथ ही अब टाटा सफारी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव भी ले सकेंगे, वहीं इस कार को टाटा डीलरशिप्स पर डिस्प्ले भी किया जाएगा।