• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति स्विफ्ट की बुकिंग हुई शुरूः मई में होगी लॉन्च, जानिए संभावित प्राइस, फीचर और अन्य खूबियां

    नई स्विफ्ट कार की प्राइस 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 17, 2024 18:13 ist
    info icon
    published onApr 17, 2024 18:11 IST
    last updated onApr 17, 2024 18:13 IST
    701 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift Offline Bookings Open

    चौथी जनरेशन मारुति स्विफ्ट को मई 2024 में लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति लोगों का रूझान देखते हुए कुछ मारुति एरीना डीलरशिप ने इसकी ऑफलाइन बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। अगर आप नई मारुति स्विफ्ट कार को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा खासः

    अपडेट डिजाइन

    2024 Maruti Swift Front 3/4th

    2024 स्विफ्ट अपडेट डिजाइन के साथ आएगी। इसमें नई ग्रिल, पतली एलईडी डीआरएल, पतले बंपर, नए स्टाइलिश 16-इंच अलॉय व्हील, अपडेट टेललाइटें, और स्पोर्टी रियर बंपर मिलेगा।

    2024 Maruti Swift Rear 3/4th

    नई स्विफ्ट में ट्रेडिशनल डोर माउंटेड रियर डोर हैंडल्स मिलेंगे, जबकि मौजूदा मॉडल में रियर डोर हैंडल्स को सी-पिलर पर माउंट किया गया है।

    2024 Maruti Swift Cabin

    केबिन की बात करें तो इसका डैशबोर्ड फ्रॉन्क्स और बलेनो से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें स्पोर्टी ब्लैक/ग्रे केबिन थीम मिलेगी।

    ज्यादा फीचर

    2024 Maruti Swift Touchscreen

    नई स्विफ्ट गाड़ी में मारुति 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे कुछ नए फीचर दे सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की तरह क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलना भी जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति स्विफ्ट में मिल सकते हैं फ्रॉन्क्स वाले ये 5 फीचर, जल्द होगी लॉन्च

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। मारुति इसमें 360 डिग्री कैमरा फीचर भी दे सकती है।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    2024 Maruti Swift Engine

    नई स्विफ्ट गाड़ी में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसमें माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है, लेकिन ये भारत में मिलने की संभावनाएं नहीं है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्स vs टाटा नेक्सन vs किया सोनेट vs मारुति ब्रेजा : माइलेज कंपेरिजन

    मौजूदा स्विफ्ट की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Maruti Swift

    नई मारुति स्विफ्ट कार को मई में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा, इसके अलावा इसकी टक्कर रेनो ट्राइबर से भी रहेगी।

    नोटः 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बुकिंग केवल कुछ शहरों में चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हुई है। ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति एरीना शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    D
    dia
    Apr 18, 2024, 11:12:22 AM

    I think it's not hybrid. Hybrid's range is above 10 lakhs

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      manoj raoot
      Apr 17, 2024, 11:26:37 PM

      Whether the SWIFT model to be launched is HYBRID or not?

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        narasimha swamy
        Apr 17, 2024, 7:32:39 PM

        What would be the onroad price

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है