• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स देश के चुनिंदा शहरों में 2020 तक स्थापित करेगी 300 फास्ट चार्जिंग स्टेशन

    कंपनी साल 2020 के अंत तक कंपनी दिल्ली,बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में करीब 300 फास्ट चार्जर इंस्टॉल करेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 09, 2019 13:14 ist
    info icon
    published onAug 09, 2019 12:45 IST
    last updated onAug 09, 2019 13:14 IST
    574 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी ओर से प्रयास शुरु कर दिए हैं। ऐसे ही टाटा मोटर्स ने भी घोषणा की है कि वो टाटा पावर के साथ मिलकर देेश में फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। 

    कंपनी 2020 के अंत तक दिल्ली,बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में करीब 300 फास्ट चार्जर इंस्टॉल करेगी। कंपनी ने पुणे में 7 चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर अपनी ओर से पहल शुरु कर दी है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में कंपनी चार अन्य शहरों में भी 45 चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर देगी।  

    ये स्टेशन ना केवल टाटा डीलर​शिप और टाटा रीटेल आउटलेट पर इंस्टॉल किए जाएंगे। बल्कि इन्हें दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर भी इंस्टॉल किया जाएगा। देश के 13 शहरों और 9 राज्यों में पहले से ही 85 चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जा चुके हैं।

    इन चार्जिंग स्टेशन के ऑपरेशंस का काम टाटा पावर के जिम्मे होगा और पहली 50 यूनिट 15 किलोवॉट की होगी जो मौजूदा भारत स्टैंडर्ड के अनुसार होगी। इसके अलावा कंपनी की  30-50 किलोवाट के डीसी कंबाइंड चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना है। 

    Tata Tigor EV

    इन चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल ऊपर बताए गए चार्जिंग मानकों के अनुरुप वाली कोई भी इलेक्ट्रिक कार के ग्राहक कर सकेंगे। उदाहरण के लिए हुंडई कोना और अपकमिंग एमजी ईजेडएस में 50 किलोवॉट की सीसीएस2 डीसी फास्ट चार्जिंग की पेशकश की गई है। मगर,टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों ग्राहकों को 3 महीने तक फ्री चार्जिंग की सुविधा देगी। हाल ही में कंपनी ने आने वाले कुछ महीनों में 4 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की घोषणा की है। 

    कमर्शियल उपयोग के लिए टाटा टिगॉर का इलेक्ट्रिक वर्जन भारत में पहले से ही उपलब्ध है। निजी ग्राहकों के लिए भी इसे जल्द पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है जो 200 किलोमीटर की बेहतर रेंज के साथ आ सकती है।


    यह भी पढ़ें:फेसलिफ्ट अवतार में नज़र आई टाटा टियागो, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है