• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा लाएगी टियागो का विज़ एडिशन, जल्द होगी लॉन्च

    टियागो विज़ रेग्यूलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 05, 2017 12:23 ist
    info icon
    published onSep 05, 2017 12:23 IST
    last updated onSep 05, 2017 12:23 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago Wizz

    टाटा मोटर्स इन दिनों टियागो के लिमिटेड एडिशन पर काम कर रही है, जानकारी मिली है कि इसे टियागो विज़ नाम से उतारा जाएगा। लिमिटेड एडिशन को टियगाो के एक्सटी वेरिएंट पर तैयार किया जा सकता है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे सितंबर के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

    क्या खासियतें समाई होंगी टाटा टियागो विज़ में, जानेंगे यहां...

    • बेरी रेड और पर्ल एसेंट व्हाइट कलर में मिलेगी।
    • कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और बाहरी शीशे
    • डायमंड-कट अलॉय व्हील
    • पीछे की तरफ विज़ बैजिंग

    Tata Tiago Wizz

    • ग्रिल और अलॉय व्हील पर रेड हाइलाइटर
    • सीटों पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री
    • एसी वेंट पर रेड हाइलाइटर
    • ऊपर दिए गए फीचर को छोड़कर बाकी सभी फीचर एक्सटी वेरिएंट से लिए जाएंगे।

    Tata Tiago Wizz

    लिमिटेड एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, इस में टियागो एक्सटी वेरिएंट वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। टियागो एक्सटी में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प रखा गया है, जबकि टियागो विज़ में केवल मैनुअल गियरबॉक्स आएगा। इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ इस प्रकार है...

    पेट्रोल

    • इंजन क्षमता: 1.2 लीटर 3-सिलेंडर रेवोट्रोन
    • पावर: 85 पीएस
    • टॉर्क: 114 एनएम
    • माइलेज: 23.84 किलोमीटर प्रति लीटर

    डीज़ल

    • इंजन क्षमता: 1.05 लीटर 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क
    • पावर: 70 पीएस
    • टॉर्क: 140 एनएम
    • माइलेज: 27.28 किलोमीटर प्रति लीटर
    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है