• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on may, 2019

    टाटा टियागो 2015-2019

    4.5936 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 3.40 लाख - 6.56 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2019
    पुरानी टाटा टियागो कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2026
    टाटा टियागो
    4.77 - 8.62 लाख*
    View More Details

    टाटा टियागो 2015-2019 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1047 सीसी - 1199 सीसी
    पावर69 - 112.44 बीएचपी
    टॉर्क114 एनएम - 150 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज23.84 से 27.28 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल
    • टाटा टियागो 2015-2019 <p><strong>7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में हारमन का 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।</strong></p>

      7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में हारमन का 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।

    • टाटा टियागो 2015-2019 <p><strong>कोल्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है जो लंबी ड्राइव के समय पानी या ड्रिंक को ठंडा रखने के काम आता है।</strong></p>

      कोल्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है जो लंबी ड्राइव के समय पानी या ड्रिंक को ठंडा रखने के काम आता है।

    • टाटा टियागो 2015-2019 <p><strong>टियागो पेट्रोल और डीज़ल दो इंजन में उपलब्ध है। इस में ईको और सिटी दो ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।</strong></p>

      टियागो पेट्रोल और डीज़ल दो इंजन में उपलब्ध है। इस में ईको और सिटी दो ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।

    • टाटा टियागो 2015-2019 <p><strong>राइडिंग के लिए इस में 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।</strong></p>

      राइडिंग के लिए इस में 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    • highlights

    टाटा टियागो 2015-2019 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रोन एक्सबी(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹3.40 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सबी(बेस मॉडल)1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹4.21 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सई1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.27 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रोन एक्सई ऑप्शन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.37 लाख* 
    टियागो 2015-2019 विज़ 1.2 रेवोट्रोन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.52 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सएम1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.59 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रोन एक्सएम ऑप्शन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.69 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹4.92 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रोन एक्सटी ऑप्शन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.01 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सई1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.07 लाख* 
    1.05 रेवोटॉर्क एक्सई ऑप्शन1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.08 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सटीए1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.28 लाख* 
    1.2 रेवोट्रोन एक्सजेड डब्ल्यूओ अलॉय1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.28 लाख* 
    टियागो 2015-2019 विज़ 1.05 रेवोटॉर्क1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.30 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.39 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सएम1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.43 लाख* 
    1.05 रेवोटॉर्क एक्सएम ऑप्शन1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.50 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड प्लस1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.71 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सटी1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.76 लाख* 
    1.2 रेवोट्रॉन एक्सजेड प्लस ड्यूल टोन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.78 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.2 रेवोट्रोन एक्सजेडए1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹5.81 लाख* 
    1.05 रेवोटॉर्क एक्सटी ऑप्शन1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹5.82 लाख* 
    1.05 रेवोटॉर्क एक्सजेड डब्ल्यूओ अलॉय1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹6.10 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सजेड1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹6.22 लाख* 
    टियागो 2015-2019 जेटीपी(टॉप मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 23.84 किमी/लीटर₹6.39 लाख* 
    टियागो 2015-2019 1.05 रेवोटॉर्क एक्सजेड प्लस1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹6.49 लाख* 
    1.05 रेवोटॉर्क एक्सजेड प्लस ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)1047 सीसी, मैनुअल, डीजल, 27.28 किमी/लीटर₹6.56 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 रिव्यू

    टाटा टियागो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। ये कार स्मार्ट हैचबैक कारों की श्रेणी में आती है जो सस्ती होने के साथ-साथ जगहदार भी होती है। यह प्रीमियम और फीचर लोडेड है। ये कार माइलेज भी अच्छा-खासा देती है।

    टियागो का डिजायन टाटा की किसी भी कार से प्रेरित नहीं है। इसे टाटा की नई इंपेक्ट डिजायन फिलोसोफी पर तैयार किया गया है। इसका लुक काफी फ्रैश, समय के अनुसार ढला हुआ और मॉर्डन है। ये कार 1647 एमएम के साथ सबसे ज्यादा चौड़ी कारों में से एक है।

    गाड़ी के आगे स्मोक्ड हैडलैंप दिए गए हैं। क्रोम स्ट्रिप जिसे टाटा अपनी 'ह्यूमैनिटी लाइन' कहती है, हैडलैंप के साथ जुड़ी हुई है। कार का एयरडैम काफी बड़ा है जो इसे दमदार लुक देता है। फॉगलैंप को एयरडैम के दोनों सिरों पर पोजिशन किया गया है। फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम की पट्टी दी गई है। साइड वाले हिस्से में कर्व लाइनें दी गई है टेललैंप्स तक जाती है।

    कार का 'बी' पिलर ब्लैक कलर में है और विंग मिरर पर भी इंडिकेटर दिया गया है। साइड से देखने पर कार ऊपर से लेकर नीचे तक जमीन को छूती हुई सी दिखाई पड़ती है। राइडिंग के लिए इस में 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। हालांकि इसके अलॉय हुंडई के डायमंड कट व्हील्स जितने आकर्षक नहीं है।

    पीछे वाले हिस्से का डिजायन साफ-सुथरा है। यहां बादाम जैसी आकृति वाले टेललैंप हल्की कैरेक्टर लाइन के साथ इसके लुक को क्लासी बनाते हैं। कार में स्पॉइलर के साथ ही स्टॉप लाइट को भी लगाया गया है। हमारा सबसे ज्यादा ध्यान स्पॉइलर के दोनों सिरों पर दिए गए ग्लोसी ब्लैक कलर पर गया। नंबर प्लेट लगाई जाने वाली जगह के आसपास मैट ब्लैक कलर का टच देकर उसे रंग बिरंगा रखने की परंपरा को यहां तोड़ा गया है। कार के एग्जॉस्ट को साफ ढंग से नीचे की तरफ हल्का सा छिपा दिया गया है।

    कार का बूट स्पेस 240 लीटर है जो कि सेलेरियो के बूट स्पेस जितना है। हालांकि ये हुंडई ग्रैंड आई10 के मुकाबले थोड़ा छोटा है। कुल मिलाकर हम यही कहेंगे कि आज की तारीख में टाटा द्वारा डिजाइन की गई कारों में से टियागो सबसे अच्छी कार है।

    कार की इंटीरियर थीम टाटा जेस्ट और बोल्ट जैसी दिखाई पड़ती है। टाटा ने केबिन को ज्यादा स्पेशियस बनाने के लिए काफी सुधार किए हैं जो इसमें दिखाई देते हैं। जैसे ही आप कार के अंदर दाखिल होंगे तो सबसे पहले आपकी नजर इसके ब्लैक ग्रे डैशबोर्ड पर पड़ेगी। डैशबोर्ड पर दिया गया नया कलर कॉम्बिनेशन दिखने में आकर्षक है और इसे साफ रखना भी आसान है। कार के डैशबोर्ड में इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी है। कार के सेंटर कंसोल पर पियानो जैसा हल्का काला रंग किया गया है। ये रंग आपको कहीं-कहीं एसी वेंट और उसके आसपास भी मिलेगा। टाटा ने कहा है कि कार के एसी वेंट को बाहरी रंग के अनुसार ही कलर किया गया है, इससे कार को एक कूल लुक मिलता है।

    जैसे ही आप ड्राइवर सीट पर बैठते हैं इसके स्टीयरिंग आपको अपनेपन का अहसास कराते हैं। खास बात ये है कि स्टीयरिंग पर ऑडियो और फोन कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।  

    इसके टू-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोल्ट कार के डाउनसाइज्ड वर्जन जैसे दिखाई पड़ते हैं। कार के स्पीडोमीटर और टेकोमीटर के बीच में एक मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले से आपको टाइम, ट्रिप डिस्टेेंस, फ्यूल खपत की जानकारी मिलती है।

    कार के सेंटर कंसोल को हैक्सागोनल शेप दी गई है। इस कंसोल में दो एसी वेंट के साथ हारमन का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। बेहतर साउंड के लिए इस में 8-स्पीकर दिए गए हैं।

    'टर्न बाय टर्न नेविगेशन' एप्प को डाउनलोड करने के बाद आपके फोन पर मिलने वाले ड्राइविंग डायरेक्शन आपको कार की एलसीडी स्क्रीन पर भी नज़र आते हैं। इसके अलावा 'ज्यूक कार एप' आपको वाईफाई हॉटस्पाट क्रिएट करके देती है। इस एप के जरिए एक ही समय में एकसाथ 10 फोन को जोड़ा जा सकता है जो कि म्यूजिक सुनने के काम ज्यादा आती है। हालांकि इससे पहले कहीं इन एप्प का नाम इस सेगमेंट की कारों के लिए नहीं सुनाई दिया है।  

    सैंटर कंसोल से कार के एसी को कंट्रोल किया जा सकता है।  कार में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए कोई ऑटोमेटिक सिस्टम नहीं है और इसकी प्रतिद्वंदी कारों में भी देखने को नहीं मिला है। कार की पीछे की सीटों पर एसी वैंट नहीं दिए गए हैं जो कि हुंडई की ग्रैंड आई 10 में आते हैं। मगर इसका एसी अपने आप में ही पूरी गाड़ी को ठंडक पहुंचाने के लिए काफी है।

    कार की फ्ंट सीट काफी कंफर्टेबल है जिससे आपकी पीठ को काफी सपोर्ट मिलता है। गनीमत ये है कि इसके हैडरेस्ट्स हुंडई की ग्रैंड आई10 और मारूती की सिलेरियो जैसे नहीं है। एक अच्छी कद काठी वाले व्यक्ति को कार में बैठने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ऐसे व्यक्तियों के लिए कार का अंडर थाइज़ सपोर्ट अच्छा नहीं है और पैर फैलाने में भी उसे कुछ दिक्कते आएंगी। ड्राइविंग सीट पर बैठने वाला व्यक्ति कार के रेक एडजस्टेबल स्टेयरिंग को अपने शरीर और कंफर्ट के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है जिससे उसे परफेक्ट ड्राइविंग पोजीशन मिलेगी।

    कार की पिछली सीटों पर दो व्यक्ति आराम से बैठ सकते हैं। हालांकि पीछे तीन लोग भी सवार हो सकते हैं मगर आराम मिलने की कोई गारंटी नहीं है। अगर पीछे की सीट पर केवल दो लोग ही बैठे हैं तो वो अपने कंधो को आराम दे सकते हैं मगर ये चीज तीसरे व्यक्ति के सवार होने के बाद गायब हो जाती है। कार का लेगस्पेस काफी अच्छा है जो कि छोटी कारों में देखने को नहीं मिलता है। इसलिए अच्छा लेगस्पेस देने में ग्रैंड आई 10 के बाद टियागो का नंबर आता है।आगे की सीट के पिछले हिस्से को थोड़ा पतला रखा गया है ताकि पीछे बैठने वालों को अपने पैर आराम से फैला सके और उनके घुटनों को भी कोई तकलीफ ना पहुंचे।

    पूरी कार के अंदर कुल मिलाकर छोटे मोटे सामान रखने के लिए 22 के करीब होल हैं। गियर लिवर के पास भी दिया गया स्पेस काफी बड़ा है।वहीं कार के चारों दरवाजों पर वॉटर बॉटल रखने के लिए पॉकेट्स बनाए गए हैं। कार का ग्लवबॉक्स ग्रैंड आई10 की ही तरह काफी गहरा है जिसमें पानी, कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को ठंडा किया जा सकता है।

    कार के डैशबोर्ड में एक हुक भी दिया गया है जिसपर आप दो किलो तक की ग्रॉसरी आइटम से भरे पैकेट को आराम से लटका सकते हैं। टियागो में दिया गया इंटीरियर इस सेगमेंट के सबसे बेस्ट इंटीरियर्स में से एक कहा जा सकता है। कार की फिनिशिंग,फिटनैस और क्वालिटी इस सेगमेंट की लीडर मानी जाने वाली कार ग्रैंड आई10 को टक्कर देती है। पहली बार दिए जा रहे हारमन साउंड सिस्टम और असोसिएटेड एप्स इस पैकेज को खास बनाते हैं। इस प्राइस पॉइन्ट के हिसाब से टियागो के कार का इंटीरियर एकदम पैसा वसूल है जिसमें उम्मीद के मुताबिक फीचर लोड किए गए हैं।

    कार का स्ट्रक्चर एनर्जी एब्सॉरबिंग है जो किसी दुर्घटना के वक्त लगने वाले झटकों को केबिन के अंदर तक नहीं पहुंचने देता है। कार में ड्यूअल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एंटी—लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन दिया गया है।

    टाटा टियागो में दो इंजन दिए गए हैं और यहीं इंजन टाटा की टिगोर कॉम्पैैक्ट सेडान में भी मिलता है।इसका पेट्रोल इंजन एकदम नया है मगर डीजल इंजन टाटा इंडिका वाला सीआर—4 इंजन ही है।

    टियागो डीज़ल (रेवोटॉर्क 1.05 लीटर)

    पावरफुल हैचबैक कारों के सेगमेंट में सबसे टॉप पर रहने वाली ग्रैंड आई10 के बाद अगर किसी को रखा जाए तो वो टियागो होनी चाहिए। इस कार का वजन इसकी प्रतिद्वंदी कारों से ज्यादा है। एक्सट्रा वजन के कारण इसका एक्सलरेशन हुंडई की बराबरी नहीं कर पाता है। हालांकि मारूति सुजुकी की सिलेरियो और शेव्रले की स्पार्क के मुकाबले ये कार ज्यादा चुस्त है। चूंकि ये डीजल कार है ऐसे में इसका अधिकतम टॉर्क 1800 आरपीएम पर ही मिल जाता है। सिटी और हाइवे पर कार चलाते वक्त टॉर्क की कमी नहीं लगती लेकिन हाई आरपीएम पर इंजन नॉइज़ केबिन में सुनाई देती है,जो कुछ लोगों को पसंद ना आए।

    टियागो पेट्रोल (रेवोट्रोन 1.2 लीटर)

    टियागो के पेट्रोल इंजन को एक्सलरेशन कुछ ज्यादा ही पसंद है। तभी तो इस प्राइस रेंज में आने वाली अन्य हैचबैक की तरह ये कार भी ज्यादा एक्सलरेशन की मांग रखती है। कहने का मतलब ये है कि टियागो के पेट्रोल इंजन को ज्यादा आरपीएम पर टॉर्क मिलता है, जबकि ये हैचबैक श्रेणी की कारों में सबसे ज्यादा ताकतवर कार है। ग्रैंड आई 10 टियागो से 77 किलो हल्की है वहीं सिलेरियो 200 किलो कम है। भारी होने के बावजूद भी आप आराम से खड़ी ढलान पर इसे कुछ सामान और सवारियों के साथ चढ़ा सकते हैं।

    टियागो को दो मोड पर चलाया जा सकता है। एक 'सिटी' और दूसरा 'इको'। बोल्ट कार की तरह इसमें आपको 'स्पोर्ट' मोड नहीं मिलेगा। कार की सेटिंग में 'सिटी' मोड को डिफॉल्ट रखा गया है। डैशबोर्ड पर लगे बटन को दबाकर इसे सिटी से ईको मोड पर ला सकते हैं। दोबारा से बटन दबाने पर कार वापस डिफॉल्ट यानी सिटी मोड पर आ जाएगी। ये दोनो मोड काफी अलग है जो तय करते हैं आपको कार से पावर चाहिए या एफिशिएंसी। दोनों मोड पर इंजन से थ्रॉटल को अलग अलग इनपुट मिलता है।

    राइड और हैंडलिंग:

    कार का स्टेयरिंग काफी हल्का है जो सिटी में ड्राइव करने वालों को काफी पसंद आएगा। स्टेयरिंग हल्के होने से कार सिटी में काफी चुस्त भी नजर आती है। छोटे से छोटे स्पेस में कार को पार्क करना हो या फटाफट से यू—टर्न मारना इसके हल्के स्टेयरिंग ये दोनों काम आसान बना देते हैं।

    कार के सस्पेंशन राइडिंग और हैंडलिंग के बीच अच्छा तालमेल बैठाते हैं। टूटी हुई सड़कों और गड्ढों के आने पर भी कार एकदम स्थिर चलती रहती है और कोई आवाज नहीं करती। टियागो पेट्रोल का सस्पेंशन सेटअप टियागो डीजल के मुकाबले ज्यादा अच्छा है। चूंकि डीजल इंजन का वजन 20 किलो ज्यादा है इसलिए टाटा ने इसमें भारी स्प्रिंग्स और डैंपर लगाए हैं। कई मौकों पर इसकी राइड क्वालिटी अच्छी है और हाइवे पर ये एकदम सपाट चलती है। ये हुंडई की कारों की तरह उछाल नहीं लेती। कार के वजन को हाईस्पीड पर चलाने के लिए ही बढ़ाया गया है।

    सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण टाटा ने टियागो के एक्सबी वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब एक्सई इसका बेस वेरिएंट होगा। अगर आपके पास पर्याप्त बजट है तो इसका एक्सई वेरिएंट आपके लिए फायदे का सौदा होेगा। इसके एक्सएम और एक्सटी वेरिएंट भी काफी शानदार है। इनमें आपको पावर विंडो,सेंट्रल लॉकिंग और पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिल रहे हैं। वहीं कार के टॉप एंड वेरिएंट 'एक्सजेड' में आपको स्टेयरिंग पर लगे ऑडियो कंटा्रेल, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स और फॉग लैंप मिलते हैं।

    टाटा टियागो की कीमत 3.26 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। एंट्री-लेवल हैचबैक कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। कम कीमत से इसकी गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठने चाहिए। कार काफी सॉलिड है और केबिन में उपयोग किए गए मैटेरियल की क्वालिटी भी अच्छी है।

    ज्यादा परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए कंपनी ने टियागो जेटीपी लॉन्च की है। कंपनी ने इसे जेटीपी के साथ मिलकर तैयार किया है। अब कम परफॉर्मेंस की समस्या भी दूर हो गई है। कम बजट में आकर्षक डिजायन, ज्यादा फीचर और ज्यादा स्पेस वाली कार ढूंढ रहें हैं तो टियागो आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकती है।

    टाटा टियागो 2015-2019 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • टियागो सेगमेंट में इकलौती कार है जिस में डीज़ल इंजन दिया गया है।
    • पावरफुल इंजन के साथ-साथ यह सेगमेंट की बाकी कारों से ज्यादा माइलेज भी देती है।
    • यह फीचर लोडेड कार है। इस में एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 15 इंच अलॉय व्हील और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • एनवीएच लेवल में सुधार किया जा सकता था, केबिन में इंजन की आवाज सुनाई देती है।
    • ड्राइवर साइड एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं दिया गया है, जबकि मुकाबले में मौजूद कारों में यह फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है।
    • पावरफुल होने के बाद भी ड्राइव के दौरान इसका इंजन हल्का महसूस होता है।
    अधिक देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म रिपोर्ट #2: अब 5000 किलोमीटर के बाद की कहानी शुरू

      जब मैंने शुरुआती रिपोर्ट लिखी थी, तब ओडोमीटर 1,500 किलोमीटर से थोड़ा ही ज़्यादा था।

      तीर्थon जुलाई 17, 2026
    • टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​
      टाटा हैरियर ईवी लॉन्ग टर्म इंट्रोडक्शन: अब तक 1,500 किलोमीटर का तय हुआ सफर, कुछ चीजों का अनुभव अब भी बाकी ​

      चार हफ़्तों से कुछ ज़्यादा समय में ही यह मेरे साथ 1,500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है, ऑफिस आने-जाने, शहर के कामों में मेरा साथ देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

      तीर्थon मई 18, 2026
    • गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!
      गुडबाय टाटा पंच ईवी! शहर में ड्राइविंग को आनंददायक बनाने का धन्यवाद!

      यह छोटी सी दमदार क्रॉसओवर गाड़ी हमेशा सबसे खराब ट्रैफिक जाम में भी आसानी से अपना रास्ता बना लेती है, और यहां तक ​​कि पुणे-मुंबई की कभी-कभार की यात्रा भी इसके साथ आसान, स्मूद और कंफर्टेबल हो जाती है।

      तीर्थon जनवरी 20, 2026
    • टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी
      टाटा पंच लॉन्ग टर्म टेस्ट: हमारी फ्लीट में शामिल हुई ये एसयूवी

      हाल ही में कारदेखो लॉन्ग टर्म टेस्ट फ्लीट में शामिल हुई पंच शायद आपको तुरंत प्रसन्न ना करे, लेकिन एक खरीदार के नजरिए से देखने पर यह हर तरह से खरी उतरती है।

      cardekhoon जनवरी 06, 2026
    • टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ
      टाटा पंच ईवी: एक छोटी एसयूवी जिसके पास है आपके लिए बहुत कुछ

      लगभग 2,000 किलोमीटर चलने के बाद, यह छोटी टाटा कार अब उस भरोसेमंद दोस्त जैसी लगने लगी है जो कभी देर नहीं करती और शायद ही कभी शिकायत करती है।

      तीर्थon अक्टूबर 24, 2025

    टाटा टियागो 2015-2019 यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड936 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (936)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (215)
    • कंफर्ट (240)
    • माइलेज (330)
    • इंजन (229)
    • इंटीरियर (175)
    • स्पेस (136)
    • कीमत (199)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • v
      vijay कुमार balyan on अक्टूबर 03, 2026
      4
      Tiago Is Very Nice Car To Drive.
      Nice to drive and easy to maintain. It is a family car that the whole family can enjoy. The mileage is very good, and the maintenance cost is low. I have been driving the Tiago since 2018, and my experience with this Tiago car has been very positive. Thank you so much, Tata, for the safety concern. The metal body is safe in itself, hence safety matters have not been compromised.
      और देखें
    • र
      रोहित on अप्रैल 20, 2026
      4.3
      Tata Tiago XZ
      Great car-performance and safety up to the mark. Wonderful for city husstle traffic due to compact size, not so big not so small. Safety is best, you are safe as your life has not second chance. Features is best, touch screen iOS compatible and reverse camera adds more comfort delicacy to the car. One Word is Perfect for a small family in a city.
      और देखें
      1
    • g
      gagan on नवंबर 22, 2025
      4.7
      Very Good Car,more Comfortable More
      Very good car, more comfortable more spacious, smooth ride ,smooth driving, a pocket friendly car because low maintenance cost, amazing mileage, when we drive this car we can trust tata brand for the safety features and safety also, tata is a good brand it's steel strength, it's safety features is awesome.
      और देखें
      1
    • m
      manoj कुमार on दिसंबर 29, 2024
      3.7
      I Have Rarely Go To The Service Centre. Not Ba.
      Not much powerful car and also has noisy irritating engine.not good in comfort.but with good build quality. I think tata is reliable and had practical cars. I love it. I
      और देखें
      8 3
    • n
      navneet on दिसंबर 18, 2024
      4.3
      Tata Cars Are Good
      Good mileage with 25kmpl & low maintenance ,travel on long distance of 1000kms in a day without any heating issue & easy service & now new version come with 4 Airbags
      और देखें
      8 1
    • अधिक देखें

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    अक्टूबर ऑफर देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है