• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीएसटी के बाद कितनी सस्ती हुई टाटा टियागो, जानिये यहां

    दिल्ली में टियागो की नई कीमत 3.21 लाख रूपए से शुरू होती है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 14, 2017 13:29 ist
    info icon
    published onJul 14, 2017 13:29 IST
    last updated onJul 14, 2017 13:29 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स की छवि टैक्सी कार बनाने की रही है, इस छवि को बदलने में टियागो हैचबैक ने अहम भूमिका निभाई है। आकर्षक डिजायन और आक्रामक कीमत की बदौलत इसे हर महीने 4 हजार से 6 हजार बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। जीएसटी लागू होने के बाद इसकी कीमतें कम हुईं हैं, आइए जानते हैं कितने कम हुए हैं टियागो के दाम...

    दिल्ली में ये हैं टाटा टियागो के दाम

    मॉडल वेरिएंट जीएसटी से पहले की कीमत जीएसटी के बाद की कीमत अंतर
    टाटा टियागो एक्सबी पेट्रोल 3.3 लाख रूपए 3.21 लाख रूपए 9,000 रूपए
    एक्सजेड डीज़ल 5.68 लाख रूपए 5.64 लाख रूपए 4,000 रूपए

    मुंबई में ये हैं टाटा टियागो के दाम

    मॉडल वेरिएंट जीएसटी से पहले की कीमत जीएसटी के बाद की कीमत अंतर
      एक्सबी पेट्रोल 3.54 लाख रूपए 3.26 लाख रूपए 28,000 रूपए
      एक्सजेड डीज़ल 6.23 लाख रूपए 5.71 लाख रूपए 52,000 लाख रूपए

    ऊपर दिए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में टियागो के दाम 9000 रूपए तक कम हुए हैं, वहीं मुंबई में इसके दाम 28,000 रूपए से लेकर 52,000 रूपए तक कम हुए हैं। दिल्ली में टियागो की नई कीमत 3.21 लाख रूपए से शुरू होकर 5.64 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। मुंबई में इसके नए दाम 3.26 लाख रूपए से शुरू होकर 5.71 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाते हैं।

    टियागो में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प दिया गया है, पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन दिया गया है जो 70 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। टियागो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया है, इस में 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी रखा गया है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो से है, सेलेरियो में भी 5-स्पीड एएमटी का विकल्प दिया गया है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा टियागो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है