• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा की पेटेंट डैशबोर्ड डिजाइन की फोटो हुई लीक

    पेटेंट तस्वीरों में मिनिमल डैशबोर्ड डिजाइन नजर आई है। डैशबोर्ड में सिंगल टचस्क्रीन दी गई है जो कि ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल से अलग है।  टाटा सिएरा कार में वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन ऑटो एसी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।  इस गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन : 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 02, 2025 18:46 ist
    info icon
    published onApr 02, 2025 18:32 IST
    last updated onApr 02, 2025 18:46 IST
    228 Views
    • Write a कमेंट

    पेटेंट डैशबोर्ड डिजाइन में तीसरी स्क्रीन नजर नहीं आई है जो कि ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाई दी थी

    Tata Sierra Dashboard Design Patent Image Surfaces Online

    • पेटेंट तस्वीरों में मिनिमल डैशबोर्ड डिजाइन नजर आई है।
    • डैशबोर्ड में सिंगल टचस्क्रीन दी गई है जो कि ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल से अलग है। 
    • टाटा सिएरा कार में वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन ऑटो एसी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 
    • इस गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन : 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।

    हाल ही में टाटा सिएरा प्रोडक्शन मॉडल के डैशबोर्ड की पेटेंट डिजाइन फाइल हुई थी जिसकी तस्वीरें अब ऑनलाइन वायरल हो गई है। टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था जिसमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली थी। हालांकि, कॉन्सेप्ट और पेटेंट मॉडल में बड़ा अंतर तीसरी स्क्रीन (पैसेंजर साइड) का है। पेटेंट तस्वीरों में कई दूसरे फीचर भी नजर आए हैं जिसे इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है :-  

    क्या कुछ आया है नजर?

    Tata Sierra Dashboard Design Patent Image Surfaces Online

    टाटा सिएरा की डैशबोर्ड डिजाइन एकदम मिनिमल है और इसमें स्लीक एसी वेंट्स दिए गए हैं। टाटा सिएरा में हैरियर-सफारी और कर्व वाला 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें सिंगल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है जो ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हुए कॉन्सेप्ट मॉडल से एकदम अलग है। अनुमान है कि इसमें पैसेंजर साइड स्क्रीन टॉप वेरिएंट में दी जा सकती है या फिर इसे सिएरा प्रोडक्शन मॉडल की फीचर लिस्ट में से हटाया जा सकता है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (टाटा की दूसरी कारों के बराबर हो सकती है) के लिए हाउसिंग भी दी गई है। स्टीयरिंग व्हील के दाएं तरफ इसमें पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन दिया गया है और इसके नीचे रोटेटर नॉब दिया गया है। 

    फीचर व सेफ्टी

    Tata Sierra

    टाटा ने सिएरा एसयूवी की फीचर लिस्ट कंफर्म नहीं की है। अनुमान है कि इसमें वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटो एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : टाटा कर्व डार्क एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    इंजन ऑप्शन 

    टाटा सिएरा में दो इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार होंगे :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल इंजन  

    पावर 

    170 पीएस 

    118 पीएस 

    टॉर्क 

    280 एनएम 

    260 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    *डीसीटी= ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Tata Sierra Side

    टाटा सिएरा की कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।  

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है