• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी बेस स्मार्ट 30 vs टाटा पंच ईवी टॉप एम्पावर्ड प्लस एस 40: इलेक्ट्रिक कार का कौनसा वेरिएंट लेना चाहिए?

    स्मार्ट 30 में चीजें सिंपल हैं जबकि एम्पावर्ड प्लस एस 40 में ज्यादा रेंज, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट है, लेकिन क्या वास्तव में यह अपग्रेड करने के लायक है?

    प्रकाशित: मार्च 03, 2026 06:49 pm । सोनू

    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch EV Base vs Top

    टाटा पंच ईवी अपने सेगमेंट में ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन में से एक रही है, जिसमें कई अच्छे फीचर मिलते हैं। लेटेस्ट अपडेट के साथ, टाटा मोटर्स ने इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं, जिनके बारे में हमने पिछली रिपोर्ट में बताया था। इस रिपोर्ट में हमने पंच ईवी बेस मॉडल और टॉप मॉडल का कंपेरिजन किया है, ताकि यह समझ सकें कि असल में इनमें क्या खास बात है।

    दोनों की कीमत में करीब 3 लाख रुपये का अंतर है, जिससे एक सवाल सबसे ज्यादा मन में आता है, क्या बेस मॉडल अच्छा है या फिर टॉप मॉडल के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च करना सही है? इसके बारे में जानेंगे आगे:

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: एक्सटीरियर

    दोनों वेरिएंट्स का स्टाइल जाना-पहचाना है, जिसमें ऊंचा और मस्कुलर स्टांस है। ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही है, इसलिए आप कोई भी वेरिएंट चुनें आपको मॉडर्न माइक्रो एसयूवी लुक मिलेगा। हालांकि, टॉप मॉडल में बेस मॉडल की तुलना में कुछ अतिरिक्त एलिमेंट्स हैं जिससे यह अलग दिखता है।

    New Tata Punch EV Smart Variant
    Tata Punch EV Facelift

    पंच ईवी स्मार्ट 30 वेरिएंट में हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि टॉप मॉडल एम्पावर्ड प्लस एस 40 में एलईडी फॉग लैंप्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट्स में पतली एलईडी डीआरएल दी गई है, जिसका मतलब है कि बेस मॉडल में भी मॉडर्न लाइटिंग सिग्नेचर है।

    New Tata Punch EV Smart Variant
    Tata Punch EV Facelift

    स्मार्ट वेरिएंट में 15-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं, वहीं टॉप मॉडल में बड़े 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। एम्पावर्ड प्लस एस में रूफ रेल्स भी दी गई है जो इसके एसयूवी वाले फील को बढ़ाते हैं और ड्यूल-टोन कलर स्कीम इसका ओवरऑल अपीयरेंस बेहतर करती है।

    New Tata Punch EV Smart Variant
    Tata Punch EV Facelift

    बेस मॉडल में पीछे वाइपर और डिफॉगर जैसे फीचर का भी अभाव है। जबकि एम्पावर्ड प्लस एस में ये दोनों फीचर दिए गए हैं। इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स भी दिए गए हैं जो पंच ईवी को ज्यादा मॉडर्न और बेहतर बनाते हैं।

    अगर आप एम्पावर्ड ऑक्साइड जैसा बोल्ड शेड लेते हैं तो कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप एक अच्छा कंट्रास्ट देता है और पीछे से ये काफी शार्प दिखती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो नीचे दोनों वेरिएंट के रंगों की जानकारी दी गई है।

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: कलर ऑप्शन

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 कलर ऑप्शन

    टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस 40 कलर ऑप्शन

    सुपरनोवा कॉपर

    फियरलेस येलो

    प्योर ग्रे

    एम्पावर्ड ऑक्साइड

    बंगाल रूज

    कैरामल

    प्रिस्टाइन व्हाइट

    सपरनोव कॉपर

    प्योर ग्रे

    बंगाल रूज

    बंगाल रूज

    एम्पावर्ड प्लस एस वेरिएंट में सभी कलर ऑप्शन दिए गए हैं, हालांकि ये केवल ड्यूल-टोन फिनिश के साथ आते हैं जिसमें एक ब्लैक रूफ है। यहां टाटा पंच ईवी के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन की लिस्ट देखें।

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: केबिन

    पंच ईवी स्मार्ट के केबिन में चीजें सिंपल हैं। इसमें आपको चमकीले टाटा लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है, लेकिन ओवरऑल फील बेसिक है। यहां सबसे बड़ी कमी ये है कि इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है, जिसका मतलब ये है कि ग्राहकों को टॉप मॉडल्स पर अपग्रेड करने की जरूरत है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एक टीएफटी डिस्प्ले भी दी गई है।

    New Tata Punch EV Smart Variant
    Tata Punch EV Facelift

    वहीं एम्पावर्ड प्लस एस का केबिन ज्यादा मॉडर्न और फीचर से भरपूर है। इसमें ड्यूल-टोन ग्रे और व्हाइट थीम दी गई है जो केबिन को फ्रेश लुक देती है। सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है, जबकि ग्रे एसेंट और स्टिचिंग केबिन को हवादार फील देती है। सबसे जरूरी बात ये है कि इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर दी गई है, साथ ही टच-सेंसिटिव क्लाइमेट कंट्रोल पेनल भी है जो ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर करता है। इसके अलावा पंच ईवी टॉप मॉडल में एक सनरूफ भी दी गई है जो केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर करता है।

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: फीचर

    फीचर्स की बात करें तो दोनों में अंतर साफ नजर आता है। यहां टाटा पंच ईवी के वेरिएंट अनुसार फीचर देखिए

    पंच ईवी स्मार्ट में काफी कॉस्ट कटिंग दिखती है। इसमें कोई टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है, जिसका मतलब है कि एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी नहीं है। इसमें आपको ऑडियो सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स भी नहीं मिलते हैं। टाटा ने बेसिक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी है।

    New Tata Punch EV Smart Variant
    Tata Punch EV Facelift

    सुविधाओं की बात करें तो स्मार्ट वेरिएंट में बेसिक चीजों को कवर किया गया है। इसमें आपको आगे पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और एक इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज मिलता है। हालांकि टॉगल कंट्रोल्स के साथ पीछे पावर विंडो, आगे और पीछे सेंटर आर्मरेस्ट, और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट्स नहीं दिए गए हैं।

    वहीं एम्पावर्ड प्लस एस की बात करें तो यह ज्यादा फीचर से भरपूर लगता है। इसमें एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। इसमें आपको टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसमें आगे वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक पीछे आर्मरेस्ट, और एक एयर प्यूरीफायर भी दिया गया है।

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: सेफ्टी

    पंच इलेक्ट्रिक स्मार्ट में सेफ्टी से ज्यादा समझौता नहीं किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस, आईएसओफिक्स माउंट, और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। हालांकि इसमें रियर-व्यू कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर का अभाव है।

    एम्पावर्ड प्लस एस में ये सभी फीचर दिए गए हैं, इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो इसे ज्यादा बेहतर बनाते हैं। इनमें से ज्यादातर फीचर टॉप मॉडल से नीचे वाले एम्पावर्ड वेरिएंट में भी दिए गए हैं, जिसमें एक अच्छा फीचर पैकेज है।

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: पावरट्रेन

     

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30

    टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस 40

    बैटरी पैक

    30 केडब्ल्यूएच

    40 केडब्ल्यूएच

    पावर/टॉर्क

    88 पीएस/ 154 एनएम

    130 पीएस/ 154 एनएम

    फुल चार्ज में रेंज

    365 किलोमीटर-375 किलोमीटर*

    468 किलोमीटर

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे)

    13.5 sसेकंड

    9 सेकंड

    दोनों वेरिएंट में एक बैटरी पैक दिया गया है। स्मार्ट वेरिएंट में छोटा 30 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जबकि टॉप मॉडल एम्पावर्ड प्लस एस में बड़ा 40 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। पंच ईवी लाइनअप में केवल एक वेरिएंट में दोनों बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30 vs एम्पावर्ड प्लस एस 40: प्राइस

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा पंच ईवी स्मार्ट 30

    9.69 लाख रुपये

    टाटा पंच ईवी एम्पावर्ड प्लस एस 40

    12.59 लाख रुपये

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नई पंच ईवी बैटरी रेंटल प्लान के साथ भी मिलती है, जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें प्रति किलोमीटर ड्राइव के हिसाब से 2.6 रुपये का किराया देना होता है।

    Tata Punch EV Facelift

    टाटा पंच ईवी को एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी से प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया गया है, वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी और एमजी विंडसर ईवी से सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    टाटा पंच ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है