• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन और अल्ट्रोज के डार्क एडिशन 7 जुलाई को होंगे लॉन्च, बुकिंग हुई शुरू

    टाटा मोटर्स अपनी अल्ट्रोज और नेक्सन कार के डार्क एडिशन वेरिएंट्स को 7 जुलाई को लॉन्च करेगी। हैरियर की तरह ही यह दोनों भी सेगमेंट के एकमात्र मॉडल्स होंगे जो इस शेड के साथ आएंगे। इन दोनों ही कारों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। नेक्सन और अल्ट्रोज के डार्क एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 02, 2021 18:48 ist
    info icon
    published onJul 02, 2021 18:46 IST
    last updated onJul 02, 2021 18:48 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz

    • टाटा अल्ट्रोज और नेक्सन डार्क एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं।
    • इन दोनों ही कारें में ग्लॉसी ब्लैक शेड के साथ ब्लैक एलिमेंट्स और डार्क ग्रे अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
    • इनके केबिन में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट किया गया है।
    • डार्क एडिशन को नेक्सन और अल्ट्रोज के टॉप वेरिएंट्स पर तैयार किया जा सकता है। इनकी कीमतें रेगुलर मॉडल से 20,000 रुपए ज्यादा हो सकती है।

    टाटा मोटर्स अपनी अल्ट्रोज और नेक्सन कार के डार्क एडिशन वेरिएंट्स को 7 जुलाई को लॉन्च करेगी। हैरियर की तरह ही यह दोनों भी सेगमेंट के एकमात्र मॉडल्स होंगे जो इस शेड के साथ आएंगे। इन दोनों ही कारों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। नेक्सन और अल्ट्रोज के डार्क एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गए हैं।

    Tata Nexon

    अल्ट्रोज और नेक्सन डार्क एडिशन में ग्लॉसी ब्लैक शेड के साथ ग्रिल, फॉग लैंप हाउसिंग, लोअर बंपर, 'नेक्सन' और 'अल्ट्रोज' बैजिंग और आउटसाइड रियरव्यू मिरर पर ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलॉय व्हील का डिज़ाइन पहले जैसा ही है, लेकिन इस पर डार्क ग्रे फिनिश मिलेगी। दोनों डार्क एडिशन में फ्रंट फेंडर्स पर 'डार्क' बैजिंग भी मिलेगी।

    इनके केबिन में ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ सेंटर एप्लीक के लिए ग्लॉसी ब्लैक फिनिश मिलेगी। वहीं, अल्ट्रोज और नेक्सन के रेगुलर वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन ग्रे ट्रीटमेंट मिलता है।

    यह भी पढ़ें : टाटा एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी की नई फोटो हुई लीक,जानिए कब लॉन्च होने जा रही है ये कार

    हैरियर डार्क एडिशन की बात करें तो यह टॉप वेरिएंट एक्सटी और एक्सजेड पर बेस्ड है। उम्मीद है कि नेक्सन और अल्ट्रोज के डार्क एडिशन भी टॉप वेरिएंट्स पर बेस्ड हो सकते हैं। हैरियर की तरह ही इनकी प्राइस भी रेगुलर वेरिएंट से 20,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें : 2025 तक टाटा लॉन्च करेगी 10 इलेक्ट्रिक कारें

    टाटा अल्ट्रोज हैचबैक में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस), 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन ( 90 पीएस) दिए गए हैं। तीनो ही इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। वहीं, नेक्सन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (110 पीएस) ऑप्शंस दिए गए हैं। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

    भारत में टाटा नेक्सन कार की प्राइस 7.19 लाख रुपए से शुरू होकर 12.95 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, अल्ट्रोज की कीमत 5.79 लाख रुपए से 9.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है