• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व की कुछ डीलरशिप पर ऑफलाइन बुकिंग हुई शुरू, 7 अगस्त को उठेगा पर्दा

    कंपनी ने इसके टीजर जारी करने शुरू कर दिए हैं जिसके जरिए इसके एक्सटीरियर और इंटी​रियर से जुड़ी थोड़ी थोड़ी जानकारी सामने आ रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2024 10:20 ist
    info icon
    published onJul 15, 2024 19:40 IST
    last updated onJul 16, 2024 10:20 IST
    762 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv Unofficial Bookings Open

    हाल ही में ये कंफर्म हुआ है कि टाटा कर्व से 7 अगस्त के दिन पर्दा उठाया जाएगा। अब ये भी जानकारी मिली है कि टाटा की कुछ डीलरशिप्स पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके पेट्रोल/डीजल वर्जन से एक ही ​दिन पर्दा उठाया जा सकता है। कितनी खास होगी कर्व,ये जानिए आगे:

    संभावित फीचर्स और सेफ्टी

    Tata Curvv cabin

    नई टाटा कर्व कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    संभावित पावरट्रेन

    Tata Curvv front
    Tata Curvv rear

    टाटा ने अभी तक कर्व पेट्रोल/डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। इसके आईसीई वेरिएंट का संभावित स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी* (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक मॉडल में दिए जाने वाले बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर की डीटेल्स अभी सामने आनी बाकी है। माना जा रहा है कि इसमें दो बैटरी पैक की चॉइस मिल सकती है और इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज करीब 500 किलोमीटर होगी।ये कार डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज हो सकेगी जिसमें व्हीकल टू लोड कैपेबिलिटी के साथ साथ कई तरह के ड्राइव मोड्स और एडजस्टेबल एनर्जी रीजनरेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    कीमत एवं मुकाबला

    टाटा कर्व के आईसीई वर्जन की शुरूआती कीमत 11 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला सिट्रोएन बेसाल्ट से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से रहेगा।टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति सुजुकी ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sanketh gharge
    Jul 16, 2024, 12:09:11 PM

    Under Section Expected Price and Rivals There is a typo, price for EV is expected to be 20 Lakhs not ICE

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है