• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज़ डीसीटी की अनऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा अल्ट्रोज़ डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) की अनऑफिशियल बुकिंग चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार इसकी प्राइस की घोषणा आने वाले कुछ दिनों में की जा सकती है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिड वेरिएंट एक्सटी से मिलना शुरू हो सकता है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 01, 2022 13:28 ist
    info icon
    published onMar 01, 2022 13:28 IST
    last updated onMar 01, 2022 13:28 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    tata altroz

    • इसकी प्राइस से आने वाले कुछ दिनों में पर्दा उठेगा। 
    • सूत्रों के अनुसार इसमें 1.2-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। 
    • इस हैचबैक कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिड वेरिएंट एक्सटी से मिलना शुरू हो सकता है।  
    • नेक्सन की तरह इसमें भी रॉयल ब्लू कलर में शामिल किया जा सकता है।
    • अल्ट्रोज़ डीसीटी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) की अनऑफिशियल बुकिंग चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार इसकी प्राइस की घोषणा आने वाले कुछ दिनों में की जा सकती है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिड वेरिएंट एक्सटी से मिलना शुरू हो सकता है।

    डीलर्स का कहना है कि इस कार में डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) की बजाए 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (86 पीएस) के साथ दिया जा सकता है। हालांकि, इस गाड़ी में दिए जाने वाले इंजन/गियरबॉक्स ऑप्शन की जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी। इसके अलावा इसके रेगुलर मॉडल में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है। वर्तमान में इन तीनों ही इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    tata altroz

    टाटा ने अल्ट्रोज़ डीसीटी का टीज़र हाल ही में जारी किया था। इस मॉडल को अल्ट्रोज़ रेगुलर मॉडल की लॉन्चिंग के दो साल बाद उतारा जाएगा। यह टाटा की पहली कार होगी जिसमें यह ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेगा। अब तक यह ट्रांसमिशन ऑप्शन सेगमेंट की केवल हुंडई आई20 कार में ही मिलता है। वहीं, बलेनो में एएमटी, जैज़ में सीवीटी और पोलो में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    इस प्रीमियम हैचबैक कार में ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रेन सेंसिंग वाइपर, एम्बिएंट लाइटिंग, 7-इंच इंफोटेनमेंट  सिस्टम,  एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    डीलर सूत्रों का कहना है कि अल्ट्रोज़ डीसीटी की प्राइस पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के मुकाबले एक लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। भारत में अल्ट्रोज़ पेट्रोल की प्राइस 5.99 लाख रुपए से 8.79  लाख रुपए के बीच है, वहीं इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.09 लाख रुपए से शुरू होकर 9.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी देखें: टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है