• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दक्षिण अफ्रीका में नई मारूति स्विफ्ट का एक्सपोर्ट हुआ शुरू

    दक्षिण अफ्रीका पहला देश है जहां तीसरी जनरेशन की मेड-इन-इंडिया स्विफ्ट का निर्यात शुरू हुआ है

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 11, 2018 15:17 ist
    info icon
    published onApr 11, 2018 15:17 IST
    last updated onApr 11, 2018 15:17 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift

    मारूति सुज़ुकी ने मेड-इन-इंडिया 2018 स्विफ्ट हैचबैक का दक्षिण अफ्रीका में निर्यात शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में इसे सुज़ुकी बैजिंग के साथ बेचा जाएगा। इसे कंपनी के गुजरात स्थित हांसलपुर प्लांट में तैयार किया गया है। गुजरात प्लांट में तैयार होने वाली ये पहली कार है जिसे विदेश में निर्यात किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही मेड-इन-इंडिया स्विफ्ट को दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट कर सकती है।

    Maruti Suzuki Swift

    क्या इसका प्रभाव नई स्विफ्ट के वेटिंग पीरियड पर पड़ेगा ?

    Maruti Suzuki Swift
    Maruti Suzuki Swift

    भारत में मारूति स्विफ्ट की मांग काफी ज्यादा है। यही वजह है कि ग्राहकों को नई स्विफ्ट के लिए करीब चार महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। नई स्विफ्ट को गुजरात स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। इस प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता एक साल में करीब 2.5 लाख कारें तैयार करने की है, जो कि इसकी मांग के हिसाब से काफी है। नई स्विफ्ट हैचबैक को हर महीने करीब 15-20 हजार यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। मार्च 2018 में कंपनी ने नई स्विफ्ट की 19207 यूनिट बेची थी।

    Maruti Suzuki Baleno RS

    नई स्विफ्ट के अलावा कंपनी इसी प्लांट में बलेनो को भी तैयार कर रही है। शुरूआती समय में कंपनी ने बलेनो का प्रोडक्शन मानेसर प्लांट में शुरू किया था, लेकिन लंबे वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए कंपनी ने इसका प्रोडक्शन गुजरात स्थित प्लांट में शिफ्ट कर लिया था।

    यह भी पढें : नई मारूति स्विफ्ट ने पार किया एक लाख बुकिंग का आंकड़ा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है