• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द स्कोडा कुशाक 1.5 टीएसआई ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ मिलेंगे छह एयरबैग

    स्कोडा ने कुशाक एसयूवी को कुछ महीने पहले लॉन्च किया था।  इस गाड़ी के टॉप मॉडल स्टाइल में छह एयरबैग्स दिए गए हैं, हालांकि ये इसके मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टीएसआई इंजन वेरिएंट में ही मिलते हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 17, 2021 11:10 ist
    info icon
    published onSep 17, 2021 11:10 IST
    last updated onSep 17, 2021 11:10 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने कुशाक एसयूवी को कुछ महीने पहले लॉन्च किया था।  इस गाड़ी के टॉप मॉडल स्टाइल में छह एयरबैग्स दिए गए हैं, हालांकि ये इसके मैनुअल गियरबॉक्स से लैस 1.5-लीटर टीएसआई इंजन वेरिएंट में ही मिलते हैं।

    अब कंपनी इसके सबसे महंगे 1.5-लीटर टीएसआई एटी स्टाइल वेरिएंट के साथ भी छह एयरबैग्स देने वाली है। इस वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल किया जाएगा जो पहले मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ही मिलता था। इस एसयूवी कार के स्टाइल वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमेटिक पावरट्रेन भी दी गई है, लेकिन इसमें कोई भी अतिरिक्त फीचर्स जुड़ने की संभावनाएं नहीं है। ऐसे में यह अब भी ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन रहेगा।

    स्कोडा कुशाक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, मल्टी कोलिजन ब्रेकिंग, हिल होल्ड कंट्रोल (केवल ऑटोमेटिक), इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और रोल ओवर प्रोटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    वर्तमान में इसके 1.5 लीटर स्टाइल एटी वेरिएंट की कीमत  17.59 लाख रुपये है, जबकि इसके 1.5 लीटर स्टाइल एमटी वेरिएंट की प्राइस 16.20 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम इंडिया) है। टीपीएमएस सिस्टम और एयरबैग्स जुड़ने के बाद इसके ऑटोमेटिक ऑप्शन की प्राइस पहले से बढ़ सकती है। इसमें अतिरिक्त फीचर्स शामिल होने के चलते 25,000 रुपये से 30,000 रुपये तक का इज़ाफा हो सकता है। सेगमेंट में स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई  क्रेटा, किया सेल्टोस से है। इन दोनों ही कारों के टॉप वेरिएंट में भी छह एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसका कंपेरिजन अपकमिंग एमजी एस्टर से भी होगा।

    यह भी देखें: स्कोडा कुशाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है