• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक 1.0 लीटर टीएसआई इंजन से ज्यादा बेहतर माइलेज डिलीवर करता है इसका 1.5 लीटर टीएसआई इंजन: एआरएआई

    इन दोनों वेरिएंट्स के मैनुअल मॉडल पर नजर डालें तो यहां माइलेज के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नजर नहीं आता है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 13, 2021 15:44 ist
    info icon
    published onAug 13, 2021 15:44 IST
    last updated onAug 13, 2021 15:44 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने एक महीने पहले कुशाक एसयूवी भारत में लॉन्च की थी। तब इस कार का केवल 1.0 टीएसआई वेरिएंट ही बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी ने इसके 1.5 लीटर टीएसआई इंजन वाले वेरिएंट्स की डिलीवरी कस्टमर्स तक पहुंचाना शुरू कर दी है। 

    कंपनी को इसके 1.5 लीटर टीएसआई इंजन वाले वेरिएंट का एआरएआई से माइलेज सर्टिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ था। मगर अब एआएआई ने इसका माइलेज सर्टिफिकेट जारी कर दिया है जिससे ये जानकारी बाहर निकलकर सामने आई है कि स्कोडा कुशाक 1.0 लीटर टीएसआई इंजन के मुकाबले इसका 1.5 लीटर टीएसआई इंजन ज्यादा बेहतर माइलेज डिलीवर करता है। देखिए दोनों इंजन का स्पेसिफिकेशन: 

    इंजन

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    1.0 टीएसआई

    17.88किलोमीटर प्रति लीटर (6-स्पीड मैनुअल)

    15.78किलोमीटर प्रति लीटर (6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर)

    1.5 टीएसआई

    17.95किलोमीटर प्रति लीटर (6-स्पीड मैनुअल)

    17.71किलोमीटर प्रति लीटर (7-स्पीड डीएसजी)

    अंतर

    0.07किलोमीटर प्रति लीटर

    1.93किलोमीटर प्रति लीटर

    हालांकि दोनों इंजन के ऑटोमैटिक वर्जन के माइलेज फिगर्स के बीच अच्छे खासे अंतर को देखा जा सकता है। इसका एक कारण डीएसजी गियरबॉक्स में मिलने वाले एक्सट्रा कॉग भी हो सकता है जो हाईवे पर इंजन के मोमेंटम को निचली आरपीएम्स पर बरकरार रखने में मदद करता है। दूसरा कारण इस 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ दी गई सिलेंडर डिएक्टिवेशन टेक्नोलॉजी भी हो सकती है। इस टेक्नोलॉजी के रहते कम ट्रैफिक वाली जगहों पर इसके 4 सिलेंडर में से दो को बंद कर सकते हैं जिससे इंजन को ज्यादा पावर की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो फिर फ्यूल ज्यादा नहीं लेगा। इसके अलावा इसमें प्लाज्मा को​टेड इंजन ब्लॉक का इस्तेमाल भी किया गया है ​जो फ्रिक्शन को कम करता है कंबस्शन चैंबर में बेहतर हीट डिसि​पेशन करता है जिससे बेहतर माइलेज रिटर्न मिलता है। 

    यह भी पढ़ें:जल्द स्कोडा कुशाक के एंट्री लेवल वेरिएंट के साथ भी मिलेगा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन

    स्कोडा कुशाक 1.5 टीएसआई इंजन वाले वेरिएंट्स अब शोरूम में टेस्ट ड्राइव्स के लिए उपलब्ध हैं जो कि इसके केवल टॉप वेरिएंट स्टाइल में ही उपलब्ध है। इसके मैनुअल मॉडल की प्राइस 16.19 लाख रुपये है तो वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 17.59 लाख रुपये है। स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर,टाटा हैरियर और जीप कंपास के बेस लाइन वेरिएंट्स से भी है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    subramaniam kumaraguru
    Aug 26, 2021, 5:13:19 PM

    In dilemma,very compact, 4 seater,low seat height and head room, also 1.0tsi,compared to creta or seltos cost equal to diesel starting variant,seems comp 4 sonet,venue,Nexon,etc,is it so,clarify pl

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है