• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक एसयूवी में अब नहीं मिलेगा ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम का फीचर, सेमी-कंडक्टर की शॉर्टेज बना कारण

    हालांकि इसके बदले कंपनी ग्राहकों को 15000 रुपये का डिस्कांउट देगी और बाद में हालात सुधरने पर कस्टमर्स इसे स्कोडा की डीलरशिप्स पर रेट्रो फिट करा सकेंगे। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 04, 2022 19:03 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2022 19:03 IST
    last updated onFeb 04, 2022 19:03 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kushaq

    • सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज के कारण हटाया गया है ये फीचर
    • इसके बजाए 15000 रुपये का डिस्काउंट देगी स्कोडा
    • स्कोडा डीलरशिप्स पर बाद में रेट्रोफिट कराया जा सकेगा इसे
    • पहले की तरह 1 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में रहेगी उपलब्ध
    • 10.99 लाख रुपये से लेकर 18.19 लाख रुपये के बीच रखी गई है इसकी प्राइस

    स्कोडा कुशाक एसयूवी के मिड वेरिएंट एंबिशन से लेकर टॉप वेरिएंट स्टाइल में अब तक दिए जा रहे ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यु मिरर का फीचर अब नहीं दिया जाएगा। स्कोडा ने इस सेफ्टी फीचर को हटाने के पीछे का बड़ा कारण मौजूदा चिप शॉर्टेज बताया है।

    Skoda Kushaq ORVM

    पिछले एक साल से सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज के कारण ग्लोबल ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है जो पहले ही कोरोना महामारी के कारण संकट में है। चिप्स शॉर्टेज के कारण प्रोडक्शन में देरी हो रही है जिससे कारों पर लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कुशाक को मिला नया डिजिटल मॉडिफिकेशन, डकार रैली से इंस्पायर्ड ये रेंडर कॉन्सेप्ट है बेहद यूनीक

    इसके कारण कई कार मैन्युफैक्चरर्स को कुछ समय के लिए अपने प्लांट भी बंद करने पड़े और कम से कम साधनों के साथ प्रोडक्शन में कमी भी करनी पड़ी। यहां तक कि महिंद्रा को अपनी थार एसयूवी बिना इंफोटेनमेंट के बेचनी पड़ रही है। 

    कुशाक एसयूवी की बात करें तो इस 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी में दो तरह के पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इसमें 115पीएस 1.0 टर्बो पेट्रोल और 150 पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस रखी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है।

    Skoda Kushaq rear

    स्कोडा कुशाक की कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 18.19 लाख रुपये के बीच है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा कुशाक का कंपेरिजन फॉक्सवेगन टाइगनहुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति एस-क्रॉस से है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा इंडिया 2022 में लॉन्च करेगी छह नई कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है