• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2023 में होंडा की सेडान कारों पर पाएं 76,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर

    सभी डिस्काउंट ऑफर्स अक्टूबर के अंत तक मान्य हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 04, 2023 11:10 ist
    info icon
    published onOct 04, 2023 11:10 IST
    last updated onOct 04, 2023 11:10 IST
    303 Views
    • Write a कमेंट

    सभी डिस्काउंट ऑफर्स अक्टूबर के अंत तक मान्य है

    • होंडा सिटी पर अधिकतम 76,947 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस महीने होंडा अमेज कार पर 60,147 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • होंडा अपनी सेडान कारों पर स्टैंडर्ड कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है।
    • होंडा सिटी हाइब्रिड और होंडा एलिवेट कार पर कोई ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    फेस्टिव सीजन के मौके पर होंडा अपनी सेडान कार सिटी और अमेज पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 76,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। यहां देखें होंडा के सभी मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर:

    पांचवी जनरेशन सिटी 

    Honda City

    ऑफर

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    26,947 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस  

    6,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस  

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक 

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    76,947 रुपये तक 

    • होंडा अपने कस्टमर्स को 25,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट या फिर 26,947 रुपये तक की कॉम्प्लिमेंट्री एसेसरीज चुनने का ऑप्शन दे रही है।
    • नए होंडा कस्टमर्स के लिए सिटी सेडान पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस रखा गया है। जबकि,  मौजूदा होंडा कस्टमर्स इस कार पर 6,000 रुपये तक का एडिशनल होंडा कार एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।   
    • होंडा सिटी कार पर 20,000 रुपये का एडिशनल स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सेडान कार के साथ 5,000 रुपये का रेगुलर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
    • इस फेस्टिव सीजन होंडा ने सिटी सेडान का नया 'एलिगेंट' एडिशन भी उतारा है।
    • होंडा सिटी सेडान की कीमत 11.63 लाख रुपये से 16.11 लाख रुपये के बीच है।

    अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    18,147 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस  

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      20,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    60,147 रुपये तक 

    • अमेज कार पर ग्राहक नकद डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • सिटी सेडान की तरह ही होंडा की इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार के साथ भी कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एडिशनल स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
    • नए होंडा कस्टमर्स अमेज कार पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकेंगे। होंडा सिटी के मुकाबले अमेज पर होंडा कार एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है।
    • इस फेस्टिव सीजन होंडा ने अमेज सेडान का नया 'एलीट' एडिशन भी उतारा है।
    • होंडा अमेज की कीमत 7.10 लाख रुपये से 9.86 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    • ऊपर बताए सभी डिस्काउंट ऑफर राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यह भी देखेंः होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज जनरेशन 2 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है