• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    कॉसमैटिक अपडेट्स के साथ ही फ्रैंच कारमेकर ने इसके 4 वेरिएंट्स में कई नए फीचर्स भी दिए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 24, 2025 17:28 ist
    info icon
    published onJul 24, 2025 17:28 IST
    last updated onJul 24, 2025 17:28 IST
    361 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Renault Triber facelift variant-wise features explained

    रेनो ने हाल ही में ट्राइबर फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया है जिसके एक्टीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव हुए हैं। यदि आप रेनो ट्राइबर के अपडेटेड मॉडल को लेने का विचार कर रहे हैं तो फिर जानिए आगे किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स:

    2025 रेनो ट्राइबर ऑथेंटिक 

    (केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध)

    2025 Renault Triber facelift Authentic variant exterior
    2025 Renault Triber facelift Authentic variant interior

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    •   प्रोजेक्टर हैलोजन     हेडलाइट्स

    • ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से जुड़ी हैलोजन टेललाइट्स

    • बिना कवर वाले 14 इंच के ब्लैक स्टील व्हील

    • आगे और पीछे फॉक्स स्किड प्लेट

    •  

    • ब्लैक और ग्रे डुअल-टोन केबिन थीम

    • ऑल ब्लैक फ़ैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • आगे के यात्रियों के लिए एलईडी केबिन लैंप

    • ब्लैक इनसाइड डोर हैंडल

    • फिक्स्ड फ्रंट हेडरेस्ट

    • सेकंड और थर्ड रो की सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • टम्बल फ़ंक्शन के साथ सेकंड रो की स्लाइडिंग और फोल्डिंग सीटें

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट

    •  

    • सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • ऑल 4 पावर विंडो

    • मैनुअल रूप से एडजस्ट होने वाले आउटसाइड रियरव्यू मिरर

    • टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील

    • पीएम2.5 एयर फ़िल्टर

    • आगे के यात्रियों के लिए 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

    •  


    • उपलब्ध नहीं


    • 6 एयरबैग

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)

    • हिल स्टार्ट असिस्ट

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • सेंट्रल लॉकिंग

    • सभी यात्रियों के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)


    भले ही रेनो ट्राइबर 2025 मॉडल का ऑथेंटिक वेरिएंट इसका बेस वेरिएंट हो मगर, इसमें काफी अच्छे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके बा​हरी हिस्से में प्रोजेक्टर हेलोजन हेडलाइट्स,हेलोजन टेल लाइट्स और 14 इंच के ब्लैक स्टील व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि,इसमें व्हील कर्व या एलईडी लाइटिंग नहीं दी गई है। इसके केबिन में ब्लैक और ग्रे ड्युअल टोन थीम के साथ ऑल ब्लैक फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा इसमें इसमें सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑल 4 पावर विंडो और आगे की सीटों के लिए चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। हालांकि, इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से, इस वेरिएंट में 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    2025 रेनो ट्राइबर इवोल्यूशन

    ऑथेटिंक वेरिएंट वाले फीचर्स समेत अन्य फीचर्स 

    (केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध )

    2025 Renault Triber facelift Evolution variant exterior
    2025 Renault Triber facelift Evolution variant interior

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    -
    • सेकंड और थर्ड रो में ग्रैब रेल्स

    • सेकंड और थर्ड रो में डेडिकेटेड एसी वेंट्स

    • 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • 4 स्पीकर

    •  

    • रियर पार्किंग कैमरा


    2025 रेनो ट्राइबर इवोल्यूशन वेरिएंट में बेस वेरिएंट ऑथेंटिक के मुकाबले 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ये वायर्ड एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है और ये 4 स्पीकर ऑडियो सेटअप से भी पेयर्ड है। इसके एक्सटीरियर में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है मगर केबिन सेकंड और थर्ड रो पर ग्रैब हैंडल्स और डेडिकेटेड एसी वेंट्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इवोल्यूशन वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा का अतिरिक्त फीचर दिया गया है। 

    2025 रेनो ट्राइबर टेक्नो

    इवोल्यूशन वेरिएंट मे दिए गए फीचर्स के अलावा मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स 

    (केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध)

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • एलईडी टेललाइट्स

    • स्टाइलिश ब्लैक कवर वाले 15 इंच के स्टील व्हील

    • ओआरवीएम पर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स

    • सिल्वर फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट्स

    • डोर डेकल्स

    • 50 किलो भार वहन क्षमता वाली ब्लैक रूफ रेल्स

    •  

    • डैशबोर्ड पर फॉक्स वुडन ट्रिम

    • क्रोम रिंग के साथ मैनुअल एसी कंट्रोल के लिए नॉब

    • ब्लैक और बेज कलर की फ़ैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

    • आगे की पैसेंजर सीट के पीछे पॉकेट

    • पीछे की रो के लिए केबिन लाइट

    • यात्री की तरफ़ के सनशेड पर वैनिटी मिरर

    •  

    • इलेक्ट्रिकली आउटसाइड मिरर

    • स्टीयरिंग पर ऑडियो और फ़ोन कंट्रोल

    • सेंटर कंसोल में स्टोरेज स्पेस

    • सेकंड के यात्रियों के लिए 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट

    •  

    • उपलब्ध नहीं

    • डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • रियर वाइपर और वॉशर

    •  

    2025 रेनो ट्राइबर के इवोल्यूशन वेरिएंट के मुकाबले टेक्नो वेरिएंट में ज्यादा स्टाइलिंग और सुविधा वाले फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी टेल लाइट्स, स्टाइलिश कवर वाले बड़े 15-इंच स्टील व्हील, आउटसाइड मिरर्स और रूफ रेल्स पर एलईडी टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसमें अंदर डुअल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री और कूल्ड सेंटर कंसोल स्टोरेज दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड मिरर्स , स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और सेकंड रो के यात्रियों के लिए 12 वोल्ट का सॉकेट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए डे/नाइट इनसाइड रियरव्यू मिरर और वॉशर के साथ रियर वाइपर जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं।

    2025 रेनो ट्राइबर इमोशन

    टेक्नो वेरिएंट के मुकाबले मिलने वाले अतिरिक्त फीचर्स

    (मैनुअल और एएमटी के विकल्प में उपलब्ध)

    2025 Renault Triber facelift Emotion variant exterior
    2025 Renault Triber facelift Emotion variant exterior

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट फीचर्स

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    • ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • फ्रंट एलईडी फॉग लैंप

    • डुअल-टोन स्टाइलिश कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील

    • ऑप्शनल डुअल-टोन ब्लैक रूफ (23,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर)

    •  

    • ड्राइवर सीट के लिए मैनुअल हाइट एडजस्टमेंट

    • ड्राइवर सीट बैक पॉकेट

    •  

    • 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • की लेस एंट्री

    • क्रूज़ कंट्रोल (केवल मैनुअल वेरिएंट)

    • कूल्ड ग्लवबॉक्स

    • वेलकम और गुडबाय सीक्वेंस के साथ ऑटोमैटिक मुड़ने वाले आउटसाइड रियरव्यू मिरर

    • ड्राइवर-साइड विंडो के लिए ऑटोमैटिक अप/डाउन

    •  

    • उपलब्ध नहीं

    • फ्रंट पार्किंग सेंसर

    • फॉलो-मी होम हेडलाइट्स

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • रियर डिफॉगर

    •  

    2025 रेनो ट्राइबर में टेक्नो वेरिएंट के मुकाबले टॉप वेरिएंट इमोशन में काफी सारे प्रीमियम अपग्रेड्स हुए है।इसमें ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट एलईडी फॉगलैंप और डुअल-टोन स्टाइलिश कवर वाले 15-इंच के व्हील दिए गए हैं। अतिरिक्त कीमत पर डुअल-टोन ब्लैक रूफ भी उपलब्ध है। अंदर, इसमें 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फ़ोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट और मैनुअल वेरिएंट के लिए क्रूज़ कंट्रोल जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए फ्रंट पार्किंग सेंसर, एफओ, रेन-सेंसिंग वाइपर और रियर डिफॉगर से जैसे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। गौरतलब है कि यह एकमात्र ऐसा वेरिएंट है जो मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

    पावरट्रेन विकल्प

    2025 Renault Triber facelift engine

    नई रेनो ट्राइबर कार में 1 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। इस कार में ग्राहकों को रेट्रो फिटेड सीएनजी किट का भी विकल्प दिया गया है जो रेनो के आधिकृत डीलरशिप्स पर उपब्लध हैं। 

    कीमत और मुकाबला

    2025 Renault Triber facelift rear design

    नई रेनो ट्राइबर कार की कीमत 6.30 लाख रुपये से लेकर 9.17 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। इस कीमत पर रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है