• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो ट्राइबर के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में तीन नए कलर ऑप्शन : शैडो ग्रे, अंबर टेराकोटा और जांस्कर ब्लू दिए गए हैं जिसके चलते इसमें अब कुल छह कलर ऑप्शन मिलने लगे हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 24, 2025 15:10 ist
    info icon
    published onJul 24, 2025 10:33 IST
    last updated onJul 24, 2025 15:10 IST
    419 Views
    • Write a कमेंट

    2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह एमपीवी कार चार वेरिएंट : ऑथेंटिक, इवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में आती है। इसकी कीमत 6:30 लाख रुपये से 9.17 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। फेसलिफ्ट ट्राइबर की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन एकदम नई है। इसमें तीन नए कलर ऑप्शन : अंबर टेराकोटा, शैडो ग्रे, और जांस्कर ब्लू दिए गए हैं जिसके चलते इसमें अब कुल छह कलर ऑप्शन मिलते हैं।  

    यदि आप भी नई रेनो ट्राइबर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इस गाड़ी के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं तो यहां इसके बारे में देख सकते हैं :- 

    कलर ऑप्शन  

    • अंबर टेराकोटा (डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध)

    2025 Renault Triber facelift Amber Terracotta colour option

    • शैडो ग्रे (डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध)

    2025 Renault Triber facelift Shadow Grey colour option

    • आइस कूल व्हाइट (डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध)

    2025 Renault Triber facelift Ice Cool White colour option

    • जांस्कर ब्लू 

    2025 Renault Triber facelift Zanskar Blue colour option

    • मूनलाइट सिल्वर 

    2025 Renault Triber facelift Moonlight Silver colour option

    • स्टेल्थ ब्लैक 

    2025 Renault Triber facelift Stealth Black colour option

    वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन 

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार चार वेरिएंट : ऑथेंटिक, इवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में उपलब्ध है। यहां देखें इसके वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी :- 

    कलर ऑप्शन 

    ऑथेंटिक 

    इवॉल्यूशन 

    टेक्नो 

    इमोशन 

    अंबर टेराकोटा 

     ✅

    शैडो ग्रे 

     ✅

    जांस्कर ब्लू 

    आइस कूल व्हाइट 

     ✅

    मूनलाइट सिल्वर 

    स्टेल्थ ब्लैक

    अंबर टेराकोटा, शैडो ग्रे और आइस कूल व्हाइट कलर ऑप्शन 23,000 रुपये अतिरिक्त प्राइस पर डुअल-टोन ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें : रेनो ट्राइबर के नए और पुराने मॉडल में है कितना अंतर, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    फीचर और सेफ्टी 

    नई रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट कार में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक एलईडी हेडलाइट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट स्टॉप, ऑटो फोल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स), दूसरी और तीसरी रो के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट्स के साथ मैनुअल एसी और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर भी मिलते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा,डे और नाइट रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट एमपीवी कार में 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-  

    इंजन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

    पावर

    72 पीएस 

    टॉर्क

    96 एनएम

    ट्रांसमिशन ऑप्शन

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    *एएमटी = ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    2025 रेनो ट्राइबर कार के सभी वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट इमोशन में एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसकी कीमत मैनुअल वर्जन से 52,000 रुपये ज्यादा है।

    कीमत और मुकाबला

    रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, लेकिन यह गाड़ी मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    deependra
    Jul 27, 2025, 5:35:12 PM

    It's very nice family car on low price I had use average also very good.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है