• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो लाएगी ट्राइबर का एएमटी वर्जन, जानिए कब होगी लॉन्च

    ट्राइबर चार वेरिएंट आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सज़ेड में उपलब्ध है। 

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 29, 2019 19:31 ist
    info icon
    published onAug 29, 2019 15:56 IST
    last updated onAug 29, 2019 19:31 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Triber

    रेनो इंडिया ने हाल ही में क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 4.95 लाख रुपये रखी है। ट्राइबर चार वेरिएंट आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी और आरएक्सज़ेड में उपलब्ध है। इस कार में केवल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ​विकल्प दिया गया है।कंपनी अगले साल तक इस कार में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। जहां इसके एएमटी वर्जन को 2020 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जा सकता है। 

    रेनो ने जून 2019 में ट्राइबर से पर्दा उठाते वक्त इसमें एएमटी का विकल्प देने की घोषणा की थी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसके एएमटी वर्जन को बीएस6 इंजन में पेश करेगी। बीएस6 इंजन वाली ट्राइबर को 1 अप्रेल 2020 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। 

    रेनो ट्राइबर में 1.0 लीटर 3-सिलेंडर बीएस4 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 72 पीएस और टॉर्क 96 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो आगे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। संभावना है कि रेनो नई ट्राइबर के टॉप वेरिएंट में एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। कंपनी मैनुअल मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत 50,000 रुपये ज्यादा रख सकती है। 

    Renault Triber

    इस 7-सीटर एमपीवी की खासियत इसकी मॉड्यूलर सीटे हैं, यानी जरूरत ना होने पर आप इसकी आखिरी रो की सीटों को फोल्ड कर सकते हैं और हटा भी सकते हैं। इसकी सेकेंड रो में 60ः40 अनुपात में बंटी सीटें दी गई हैं, जिन्हें आप फोल्ड करके बूट स्पेस को बढ़ा सकते हैं। सीटों को फोल्ड करने के बाद इसका बूट स्पेस 625 लीटर तक बढ़ जाता है, जो कि मारुति अर्टिगा (550 लीटर) से ज्यादा है। 

    सीधे तौर पर रेनो ट्राइबर का मुकाबला केवल डैटसन गो प्लस से है। लेकिन कीमत के मोर्चे पर ये कार हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, मारुति स्विफ्ट, फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल को भी कड़ी टक्कर दे रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    A
    amninder singh
    Jan 26, 2020, 8:26:44 PM

    I want AMT version Please launch it soon

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      d. k. raj
      Jan 21, 2020, 7:27:43 PM

      Disel how much and mileage

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        surendra vashishth
        Dec 3, 2019, 10:58:32 PM

        I want AMT variount. Plz launch it soon.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है