• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून में रेनो क्विड, ट्राइबर, डस्टर और काइगर पर पाएं 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने रेनो की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 जून 2021 तक मान्य है।

    रोहित
    रोहित
    Published On जून 08, 2021 11:25 ist
    info icon
    published onJun 08, 2021 11:24 IST
    last updated onJun 08, 2021 11:25 IST
    603 Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो डस्टर टर्बो पर ग्राहक सबसे ज्यादा 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • क्विड पर 52,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • ट्राइबर पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 जून 2021 तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने रेनो की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जून में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह कार डिस्काउंट ऑफर 30 जून 2021 तक मान्य है।

    यहां देखिए रेनो की किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंटः-

    रेनो काइगर

    • काइगर पर 5 साल/एक लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेंड वारंटी लॉयल्टी बोनस के रूप में दी जा रही है। इसके अलावा इस पर एकसचेंज बोनस भी रखा गया है।
    • कंपनी इस कार के साथ 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का रूरल ऑफर भी दे रही है।

    रेनो क्विड

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    अतिरिक्त नकद डिस्काउंट

    2,000 रुपये (केवल 2021 क्विड)

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट/रूरल ऑफर

    10,000 रुपये तक / 5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    52,000 रुपये तक

    • 2020 क्विड पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2021 मॉडल पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये है।
    • यदि कोई ग्राहक रेनो की वेबसाइट या एप से क्विड 2021 को बुक करवाता है तो उसे कंपनी 2,000 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि यह छूट बेस मॉडल स्टैंडर्ड और सेकंड बेस मॉडल आरएक्सई की बुकिंग पर नहीं मिलेगी।
    • इस कार पर लॉयल्टी बोनस 10,000 रुपये रखा गया है। 
    • स्टैंडर्ड और आरएएक्सई 0.8 लीटर वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
    • क्विड पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का रूरल ऑफर भी रखा गया है। हालांकि ग्राहक इनमें से एक बार में एक ऑफर का ही फायदा ले सकते हैं। 
    • लिमिटेड एडिशन ड्यूल-टोन निओटेक वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

    रेनो ट्राइबर

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट/रूरल ऑफर

    10,000 रुपये तक / 5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    55,000

    • ट्राइबर के 2020 मॉडल पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट रखा गया है।
    • 2021 ट्राइबर पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये मिल रहा है जो इसके केवल टॉप लाइन मॉडल आरएक्सटी और आरएक्सजेड पर मान्य है। इसके अलावा रेनो वेबसाइट और एप से बुकिंग कराने वाले को 5,000 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 2021 ट्राइबर पर ग्राहक कुल 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • ट्राइबर के चुनिंदा वेरिएंट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। ग्राहक लॉयल्टी बोनस का फायदा एक्सचेंज बोनस या नकद डिस्काउंट के रूप में ले सकते हैं। 
    • कंपनी कुछ कर्मचारियों को 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा रूरल कस्टमर (किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्य) के लिए 5,000 रुपये का स्पेशल ऑफर भी रखा गया है। ग्राहक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल ऑफर में से एक बार में एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
    • इसके बेस मॉडल आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस ही दिया जा रहा है।

    रेनो डस्टर

    ऑफर

    अमाउंट

     

    डस्टर

    डस्टर टर्बो

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    30,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस (आरएक्सएस और आरएक्सजेड)

    30,000 रुपये

    30,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट/रूरल ऑफर

    30,000 रुपये तक / 15,000 रुपये

    30,000 रुपये तक / 15,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    60,000 रुपये तक

    75,000 रुपये तक

    • डस्टर टर्बो के बेस मॉडल आरएक्सई पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस रखा गया है। कंपनी डस्टर टर्बो के मिड वेरिएंट आरएक्सएस सीवीटी और एमटी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दे रही है। 1.5 लीटर पेट्रोल डस्टर के आरएक्सएस और आरएक्सजे वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये रखा गया है।
    • कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का रूरल ऑफर भी दे रही है। ग्राहक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल ऑफर में से एक बार में एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
    • इस एसयूवी कार पर 15,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है जिसे एक्सचेंज बोनस या नकद डिस्काउंट के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी रेनो डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : रेनो ट्राइबर : ये हैं इस 7 सीटर कार से जुड़ी पांच बातें जो हमने रिव्यू से जानीं

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है