• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार के साथ लंबे समय तक की स्टैंडर्ड वॉरन्टी कस्टमर्स को दे रही ज्यादा मानसिक शांति

    रेनो इंडिया ने अपनी क्विड,ट्राइबर और काइगर जैसी कारों के साथ स्टैंडर्ड वॉरन्टी को 2 से 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक एक्सटेंड करते हुए चीजें आसान बना दी है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 31, 2024 14:49 ist
    info icon
    published onDec 31, 2024 14:49 IST
    last updated onDec 31, 2024 14:49 IST
    228 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में आज भी कार खरीदना काफी महंगा सौदा है भले ही फिर चाहे कोई भी कार सेगमेंट हो,कार का साइज कैसा भी हो या कोई भी ब्रांड हो। कॉस्ट के अलावा लोगों लंबे समय बाद कार के इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी कुछ दिक्कतें पेश आती है क्योंकि कार काफी कॉम्पलैक्स मशीन होती है। मगर फ्रैंच कारमेकर की ये पहल स्मूद है,एक अच्छा ओनरशिप एक्सपीरियंस देती है और लंबे समय तक कस्टमर्स के दिल में शांति रहती है। 

    लॉन्ग वॉरन्टी एक्सटेंशन पैकेज

    रेनो ने अपने ऑप्शनल वॉरन्टी कवरेज को एक्सटेंड कर दिया है जो पहले 5 साल तक के लिए ही सीमित थी और अब 7 साल तक की हो गई है। इससे रेनो उन चंद कारमेकर्स में शुमार हो गई है जो इतना अच्छा कवरेज दे रही है जिससे इंडियन कस्टमर्स को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं रहती है। 

    रेनो की ओर से दिए जा रहे फायदे इस प्रकार से है:

    • लॉन्ग स्टैंडर्ड कवरेज: 2 साल / 50,000 किलोमीटर से  3 साल / 100,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरन्टी 
    • ऑप्शनल एक्सटेंडेड वॉरन्टी: जो कस्टमर्स अपना व्हीकल लंबे समय तक रखना चाहते हैं वो 7 साल का कवरेज ले सकते हैं। 
    • क्वालिटी में विश्वास: यह अपने प्रोडक्ट्स में रेनो के विश्वास और उसके कस्टमर-फोकस्ड दृष्टिकोण का प्रमाण है।
    • कम लॉन्ग टर्म कॉस्ट:एक्सटेंडेड वारंटी के साथ, कार ओनर्स अप्रत्याशित रिपेयर कॉस्ट से बच सकते हैं, जिससे रेनो व्हीकल लंबी अवधि में और भी अधिक कॉस्ट इफेक्टिव बन जाते हैं।

    रेनो की कारें ​ही क्यों चुनें?

    Renault Kwid, Triber and Kiger Night and Day edition launchedभले ही अपने साइज और अफोर्डेबिलिटी के लिए रेनो क्विड या प्रैक्टिकैलिटी और स्पेस के कारण रेनो ट्राइबर हो या फिर अपने फीचर्स,लुक्स और परफॉर्मेंस के लिए काइगर हो,ये सभी कारें लंबे स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड वॉरन्टी के साथ एक तरह की मानसिक शाांति देती है। इसकी वजह से ही रेनो भारत जैसे बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले मार्केट में बनी हुई है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है