• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर में किया ईवी6 की 150 से ज्यादा यूनिट्स हुई डिलीवर

    किया ईवी6 इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुई थी, जबकि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी अक्टूबर में दिवाली से पहले देनी शुरू की।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 01, 2022 18:13 ist
    info icon
    published onNov 01, 2022 18:13 IST
    last updated onNov 01, 2022 18:13 IST
    546 Views
    • Write a कमेंट

    • किया मोटर्स अक्टूबर 2022 में अपने 23,000 से ज्यादा व्हीकल्स बेचने में सक्षम रही।
    • किया ईवी6 को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है।
    • भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की प्राइस 59.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    किया मोटर्स ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ईवी6 की डिलीवरी देनी अक्टूबर में शुरू की थी और कंपनी अब तक इस कार की 152 यूनिट्स कस्टमर्स को डिलीवर कर चुकी है।

    Kia EV6

    ईवी6 कार में 77.4 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है। सिंगल चार्ज पर यह गाड़ी 528 किलोमीटर की रेंज तय कर लेती है। इसमें दो पावरट्रेन ऑप्शंस सिंगल मोटर रियर-व्हील ड्राइव सेटअप (229 पीएस और 350 एनएम) और ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप (325 पीएस और 605 एनएम) दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : भारत में जल्द लॉन्च होंगी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली ये टॉप 3 इलेक्ट्रिक कार

    इस इलेक्ट्रिक कार में ड्यूल 12.3-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, 14-स्पीकर मेरीडियन साउंड सिस्टम, आठ एयरबैग्स और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Kia EV6 Interior

    भारत में किया ईवी6 को बाहर से आयात करके बेचा जा रहा है। इस गाड़ी की प्राइस 59.95 लाख रुपये से 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू आई4, वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज और अपकमिंग हुंडई आयोनिक 5 से रहेगा।

    Kia EV6 Rear

    किया अपनी ईवी6 कार के अलावा सेल्टोस की 9,777 यूनिट्स, सोनेट की 7,614 यूनिट्स, कैरेंस की 5479 यूनिट्स और कार्निवल की 301 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही है। इससे कंपनी को 2022 में दो लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने में मदद मिली है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया ईवी6 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है