• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: 19 दिसंबर को ​हुंडई ऑरा से उठेगा पर्दा

    कंपनी ने इस कार में दिए जाने वाले इंजन ऑप्शंस की जानकारी भी साझा कर दी है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 21, 2020 14:05 ist
    info icon
    published onNov 25, 2019 15:58 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:05 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • ग्रैंड आई10 निओस हैचबैक पर बेस्ड है हुंडई ऑरा सेडान 
    • हुंडई एक्सेंट की जगह लेगी यह कार, डिज़ायर और अमेज़ से होगा मुकाबला
    • हालांकि, कंपनी एक्सेंट को नहीं करेगी बंद 
    • निओस की तरह हो सकता है इसका फ्रंट डिज़ाइन
    •  निओस की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन में पेश की जाएगी ये कार, एएमटी गियरबॉक्स का भी मिलेगा विकल्प
    • 6 लाख से लेकर 9 लाख रुपये हो सकती है प्राइस

     हुंडई मोटर्स ने घोषणा कर दी है कि वो अपकमिंग सब-4 मीटर सेडान ऑरा को 19 दिसंबर 2019 के दिन शोकेस करेगी। साथ ही हुंडई ऑरा को नेक्सट जनरेशन एक्सेंट के तौर पर उतारा जाएगा। जिस तरह हुंडई ने ग्रैंड आई10 निओस को लॉन्च करने के बाद ग्रैंड आई10 को बंद नहीं किया वैसे ही कंपनी ऑरा को लॉन्च करने के बाद एक्सेंट के मौजूदा मॉडल को बंद नहीं करेगी। 

    हुंडई ऑरा में निओस वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही इसमें हुंडई वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस इंजन का पावर और टॉर्क फिगर क्रमश: 100 पीएस और 172 एनएम हो सकता है। हालांकि, वेन्यू की तरह ऑरा में इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया जाएगा। इसकी जगह, ऑरा के तीनों इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।  

     आईये एक नज़र डालें हुंडई ऑरा के इंजन स्पेसिफिकेशन पर:- 

    इंजन 

    पेट्रोल

    पेट्रोल

    डीजल

    डिस्प्लेसमेंट 

    1.2-लीटर कप्पा ड्यूल वीटीवीटी

    1.0-लीटर टर्बो जीडीआई

    1.2-लीटर यू2 डीआरडीआई

    पावर 

    83पीएस

    100पीएस

    75पीएस

    टॉर्क 

    113एनएम

    172एनएम

    190एनएम

    गियरबॉक्स 

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी

    उत्सर्जन मानक

    बीएस6

    बीएस6

    बीएस6

    हुंडई ऑरा में निओस वाले फीचर्स ही दिए जा सकते हैं। ड्यूल टोन इंटीरियर लेआउट के अलावा इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

    ऑरा को ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसकी प्राइस 6 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये के बीच रख सकती है। लॉन्च के बाद इस गाड़ी का मुकाबला मारुति सुजुकी डिज़ायर, टाटा टिगॉर, फोर्ड एस्पायर और फॉक्सवैगन एमियो से होगा। 

    यह भी पढ़ें: पिछले हफ्ते क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में ख़ास, पढ़ें टॉप 5 कार न्यूज़ 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ashish shandilya
    Nov 26, 2019, 4:20:28 PM

    launch date

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है