• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज़ में शाइनी गोल्ड कलर की चॉइस मिलेगी कौनसे वेरिएंट में, जानिए यहां

    कंपनी ने इन नए ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में नए ओपेरा ब्लू कलर की चॉइस रखी है जो कि मैनुअल वेरिएंट्स में भी मिलेंगे। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 23, 2022 16:33 ist
    info icon
    published onMar 23, 2022 13:57 IST
    last updated onMar 23, 2022 16:33 IST
    806 Views
    • Write a कमेंट

    • 7 एक्सटीरियर शेड्स के ऑप्शंस दिए गए हैं अल्ट्रोज में 
    • फीचर लिस्ट में नहीं हुआ है कोई बदलाव
    • दो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस के साथ उपलब्ध
    • 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम पैन इंडिया) है इसकी कीमत 

    टाटा मोटर्स ने हाल ही में अल्ट्रोज के डीसीटी वेरिएंट्स को लॉन्च किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी ने इन वेरिएंट्स में अल्ट्रोज के सबसे आकर्षक हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर की चॉइस नहीं दी है। इसके बजाए

    इसके अलावा टाटा ने 'हार्बर ब्लू' नाम से एक और ब्लू कलर का ऑप्शन ​रखा है। हाई स्ट्रीट गोल्ड और इन दोनों ब्लू कलर्स के साथ साथ ये कार डाउनटाउन रेड,आर्केड ग्रे,अवेन्यु व्हाइट और कॉज्मो डार्क  (केवल डार्क एडिशन में) की चॉइस भी दी गई है। इस प्रीमियम हैचबैक की फीचर लिस्ट में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    टाटा अल्ट्रोज में तीन तरह के इंजन ऑप्शंस: 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (86पीएस/113एनएम),1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (110पीएस/140एनएम),और 1.5 लीटर डीजल (90पीएस/200एनएम) की चॉइस दी गई है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है जबकि केवल 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही नए 6 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। टाटा मोटर्स जल्द नेक्सन और ऑल्ट्रोज में दिए गए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में भी मिलेंगे काजीरंगा एडिशन वाले फीचर्स, कीमत में हुआ इजाफा

    टाटा अल्ट्रोज की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम पैन इंडिया)है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा की इस गाड़ी का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज, टोयोटा ग्लैंजा और फोक्सवैगन पोलो से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है