• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में भी मिलेंगे काजीरंगा एडिशन वाले फीचर्स, कीमत में हुआ इजाफा

    हैरियर की प्राइस में 47,000 रुपये तक का इजाफा हो गया है। हालांकि इसके हाल ही में लॉन्च किए गए काजीरंगा एडिशन की प्राइस को नहीं बढ़ाया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 22, 2022 17:02 ist
    info icon
    published onMar 22, 2022 17:02 IST
    last updated onMar 22, 2022 17:02 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier

    टाटा ने अपनी हैरियर एसयूवी के काजीरंगा ​एडिशन में दिए गए नए फीचर्स को रेगुलर वेरिएंट्स में भी पेश कर दिया है। इनमें एयर प्योरिफायर,वायरलेस एपल कारप्ले,और एंड्रॉयड ऑटो एंड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स शामिल है। 

    Tata Harrier air purifier
    Tata Harrier ventilated front seats

    इस कार में एयर प्योरिफायर का फीचर मिड वेरिएंट एक्सटी से मिलना शुरू होगा जबकि वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर एक्सजेड+ ट्रिम में मिलेगा। वहीं इस एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉयड और एपल कारप्ले का फीचर सेकंड टॉप एक्सजेड ट्रिम से मिलना शुरू होगा। 

    टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट्स की प्राइस भी पहले से बढ़ा दी गई है। इसकी नई वेरिएंट वाइज प्राइ​सिंग कुछ इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    मैनुअल

    एक्सई

    14.50 लाख रुपये

    14.53 लाख रुपये

    + 3,000

    एक्सएम

    15.90 लाख रुपये

    15.93 लाख रुपये

    + 3,000

    एक्सटी

    17.14 लाख रुपये

    17.21 लाख रुपये

    + 7,000

    एक्सटी+

    17.94 लाख रुपये

    18.01 लाख रुपये

    + 7,000

    एक्सटी+ डार्क

    18.24 लाख रुपये

    18.31 लाख रुपये

    + 7,000

    एक्सजेड

    18.49 लाख रुपये

    18.60 लाख रुपये

    + 11,000

    एक्सजेड ड्युअल टोन

    18.69 लाख रुपये

    18.80 लाख रुपये

    + 11,000

    एक्सजेड+

    19.74 लाख रुपये

    20.20 लाख रुपये

    + 46,000

    एक्सजेड+ काजिरंगा एडिशन

    20.41 लाख रुपये

    20.41 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    एक्सजेड+ ड्युअल टोन

    19.94 लाख रुपये

    20.41 लाख रुपये

    + 47,000

    एक्सजेड+ डार्क

    20 लाख रुपये

    20.47 लाख रुपये

    + 47,000

    ऑटोमैटिक

    एक्सएमए

    17.20 लाख रुपये

    17.23 लाख रुपये

    + 3,000

    एक्सटीए+

    19.24 लाख रुपये

    19.31 लाख रुपये

    + 7,000

    एक्सटीए+ डार्क

    19.54 लाख रुपये

    19.61 लाख रुपये

    + 7,000

    एक्सजेडए

    19.79 लाख रुपये

    19.90 लाख रुपये

    + 11,000

    एक्सजेडए ड्युअल टोन

    19.99 लाख रुपये

    20.10 लाख रुपये

    + 11,000

    एक्सजेडए+

    21.04 लाख रुपये

    21.50 लाख रुपये

    + 46,000

    एक्सजेडए+ काजिरंगा एडिशन

    21.71 लाख रुपये

    21.71 लाख रुपये

    कोई बदलाव नहीं

    एक्सजेडए+ ड्युअल टोन

    21.24 लाख रुपये

    21.71 लाख रुपये

    + 47,000

    एक्सजेडए+ डार्क

    21.34 लाख रुपये

    21.81 लाख रुपये

    + 47,000

     

    यह भी पढ़ें:टाटा अल्ट्रोज ऑटोमेटिक हुई लॉन्च, कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू

    बता दें कि टाटा हैरियर एसयूवी में 2 लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया गया है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस रखे गए हैं। 

    Tata Harrier rear

    टाटा हैरियर का मार्केट में कंपेरिजन जीप कंपास, हुंडई ट्युसॉन और एमजी हेक्टर से है। प्राइसिंग के मोर्चे पर इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से भी है। 

    टाटा कार मॉडल्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    T
    the great maratha
    Mar 23, 2022, 5:10:31 PM

    Costs near to 19 laks and its still missing ventilated seats in hot tropical climate country like India.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है