• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान और डैटसन लाई फेस्टिवल ऑफर, मिलेंगे 71,000 रूपए तक के फायदे

    निसान कारों पर 71,000 रूपए और डैटसन कारों पर 16,000 रूपए तक के लाभ दिए जा रहे हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 08, 2017 12:19 ist
    info icon
    published onSep 08, 2017 12:19 IST
    last updated onSep 08, 2017 12:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए निसान इंडिया फेस्टिवल ऑफर लेकर आई है, यह ऑफर निसान और निसान के स्वामित्व वाली डैटसन दोनों कंपनियों की कारों पर मान्य है। इस ऑफर के तहत ।

    फेस्टिवल ऑफर की खासियतें

    • निसान कारों पर मिल रहे 71,000 रूपए के फायदे में फ्री इंश्योरेंस, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
    • निसान माइक्रा पर 39,000 रूपए और माइक्रा एक्टिव पर 34,000 रूपए के फायदे दिए जा रहे हैं, इस में फ्री इंश्योरेंस, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
    • डैटसन की गो प्लस पर 16,000 रूपए, डैटसन गो पर 14,500 रूपए और रेडी-गो (800 सीसी) पर 13,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस में फ्री इंश्योरेंस और 2,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सरकारी कर्मचारियों को डैटसन रेडी-गो पर 6,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

    इस ऑफर के अलावा कंपनी सितंबर महीने में कार खरीदने वाले हर नए ग्राहक को एक सोने का सिक्का भी उपहार स्वरूप दे रही है। ईएमआई पर खरीदने वाले ग्राहक निसान रेनो फाइनेंस सर्विसेस इंडिया के तहत 7.99 फीसदी की दर से अपनी कार को फाइनेंस करवा सकते हैं। त्योहारी सीज़न पर बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी फ्री में कार जीतने का मौका भी ग्राहकों को दे रही है, इस ऑफर का फायदा वे ग्राहक ले सकते हैं जो 19 सितंबर से पहले निसान-डैटसन कार को बुक कराते हैं। ध्यान रहे फ्री कार विजेता का चयन लक्की-ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, केवल 9 लक्की विनर को ही फ्री में कार मिलेगी।

    यह भी पढें : मिलिये निसान किक्स से, भारत में भी होनी है लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है