• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान का फ्री एसी चेक-अप कैंप हुआ शुरू, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    कंपनी एसी सर्विस पर लैबर चार्ज में 20 प्रतिशत की छूट भी दे रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 17, 2023 09:57 ist
    info icon
    published onApr 17, 2023 09:57 IST
    last updated onApr 17, 2023 09:57 IST
    175 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite

    • ग्राहक इस चेकअप कैंप में फ्री टॉप वॉश का फायदा भी ले सकते हैं।
    • निसान पांच साल के कवरेज के साथ प्री-मेंटेनेंस पैकेज भी ऑफर कर रही है।
    • यह फ्री सर्विस कैंप 15 जून तक चलेगा।

    गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सफर के दौरान कार में एसी चलाने की जरूरत पड़ने लग गई है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए निसान ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री एसी चेक-अप सर्विस कैंप का आयोजन किया है। यह सर्विस कैंप देशभर में कंपनी की ऑथोराइड डीलरशिप पर 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है जो 15 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

    Nissan Magnite

    इस सर्विस कैंप के तहत एसी सर्विस के लैबर चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, और वैल्यू एडेड सर्विसेस पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। निसान के अनुसार उसके प्रशिक्षित टेक्निशियन 20 तरह के चेकअप करेंगे, जिनमें एसी सिस्टम, एक्सटीरियर और इंटीरियर, अंडरबॉडी, और रोड टेस्ट शामिल है। सर्विस कैंप के दौरान बिना किसी चार्ज के टॉप वॉश भी की जाएगी।

    निसान इस दौरान एक प्री-मेंटेनेंस पैकेज भी ऑफर करेगी जिसमें पांच साल तक के कवरेज के साथ कैशलेस मेंटेनेंस शामिल होगा। किक्स एसयूवी के बंद होने के बाद अब निसान की भारत में केवल एक कार मैग्नाइट बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां आप निसान के भारत को लेकर फ्यूचर प्लान के बारे में पढ़ सकते हैं।

    was this article helpful ?

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है