• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट में मिलेगा एएमटी का ऑप्शन, अक्टूबर तक हो सकती है लॉन्च

    मैग्नाइट एएमटी की कीमत मैनुअल वेरिएंट्स से करीब 55,000 रुपये ज्यादा हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 13, 2023 17:00 ist
    info icon
    published onSep 13, 2023 17:00 IST
    last updated onSep 13, 2023 17:00 IST
    805 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite

    • निसान ने मैग्नाइट को 2020 में भारत में लॉन्च किया था।
    • रेनो काइगर की तरह इसमें 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ नया एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिया जाएगा।
    • 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें पहले से सीवीटी के रूप ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिया गया है।
    • इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और ऑटो एसी जैसे फीचर मिलते हैं। 
    • इसकी कीमत 6 लाख रुपये से 11.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    निसान मैग्नाइट भारत में करीब तीन साल से बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह इस एसयूवी कार में 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन शामिल करेगी। कहा जा रहा है कि अगले महीने से यह ट्रांसमिशन ऑप्शन इसमें मिल सकता है।

    किस इंजन के साथ मिलेगा एएमटी ऑप्शन?

    Nissan Magnite Turbo CVT

    निसान इस एसयूवी कार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (72पीएस/96एनएम) के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन देगी। मैग्नाइट कार में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (100पीएस/160एनएम) का विकल्प भी मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है जबकि टर्बो इंजन के साथ सीवीटी की चॉइस मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैग्नाइट वाले प्लेटफार्म पर बनी रेनो काइगर में लॉन्च के वक्त से ही 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: अगस्त 2023 सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्टः मारुति ब्रेजा रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    फीचर

    Nissan Magnite cabin

    निसान मैग्नाइट कार की फीचर लिस्ट में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार में पहले से 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर मिलते हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Nissan Magnite rear

    निसान मैग्नाइट के एएमटी वेरिएंट्स की कीमत रेगुलर मैनुअल वेरिएंट से 55,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में निसान एसयूवी की प्राइस 6 लाख रुपये से 11.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर सिट्रोएन सी3, मारुति फ्रॉन्क्स और हुंडई एक्सटर से भी है।

    यह भी देखेंः निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है