• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट एसयूवी होगी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की ऑफिशियल कार

    निसान ने अपकमिंग आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल स्पॉन्सर के रूप में लगातार आठवें वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के साथ पार्टनरशिप को रिन्यू किया है। इस बार निसान मैग्नाइट आईसीसी टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार है, इस टूर्नामेंट को भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस पाटर्नरशिप के साथ निसान ने मैग्नाइट कार का स्पेशल एडिशन 'कुरो' भी पेश किया है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 13, 2023 18:40 ist
    info icon
    published onSep 13, 2023 18:40 IST
    last updated onSep 13, 2023 18:40 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite

    निसान ने अपकमिंग आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल स्पॉन्सर के रूप में लगातार आठवें वर्ष इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के साथ पार्टनरशिप को रिन्यू किया है। इस बार निसान मैग्नाइट आईसीसी टूर्नामेंट की ऑफिशियल कार है, इस टूर्नामेंट को भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस पाटर्नरशिप के साथ निसान ने मैग्नाइट कार का स्पेशल एडिशन 'कुरो' भी पेश किया है।

    टूर्नामेंट को बढ़ावा देने के लिए निसान स्टेडियम में अपनी ऑफिशियल कार के रूप में मैग्नाइट को शोकेस करेगी। कंपनी 3डी ट्रॉफी के साथ भारत के कई प्रमुख शहरों में ट्रॉफी टूर जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। सभी क्रिकेट प्रेमी ट्रॉफी की 360-डिग्री तस्वीरें क्लिक कर सकेंगे। ट्रॉफी टूर के दौरान मैग्नाइट का स्पेशल एडिशन भी शोकेस किया जाएगा और कस्टमर मैग्नाइट के साथ सेल्फी लेकर मैच टिकट जीतने का भी मौका पा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: निसान मैग्नाइट में मिलेगा एएमटी का ऑप्शन, अक्टूबर तक हो सकती है लॉन्च

    Nissan Magnite cabin

    निसान मैग्नाइट में कई सारे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) शामिल हैं। इस गाड़ी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

    मैग्नाइट कार को सीशेल्स, बंगलादेश, उगांडा और ब्रूनेई समेत 15 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाता है। निसान इंडिया ने एक्सपोर्ट को लेकर अपना ज्यादा फोकस सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत सहित मध्य पूर्वी देशों की तरफ शिफ्ट कर दिया है। भारत में मैग्नाइट की कीमत 6 लाख रुपये से 11.02 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और रेनो काइगर से है।

    यह भी देखेंः निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है