• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का पहली बार टीजर हुआ जारी, 4 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 24, 2024 17:22 ist
    info icon
    published onSep 24, 2024 17:22 IST
    last updated onSep 24, 2024 17:22 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Nissan Magnite teased for the first time

    • 2020 में निसान मैग्नाइट को किया गया था लॉन्च जिसके बाद से अब जाकर इसे पहली बार मिलने जा रहा है बड़ा अपडेट
    • 4 अक्टूबर को लॉन्च होगी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट
    • नई ग्रिल के साथ अपडेटेड बंपर,हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी जाएगी इसमें 
    • नई इंटीरियर ट्रिम और सीट अपहोल्स्ट्री के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ नजर आ सकती है इसमें 
    • 6 एयरबैग्स,360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें 
    • मौजूदा मॉडल की तरह 1 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ही दिए जा सकते हैं ऑप्शंस
    •  

    निसान मैग्नाइट को इस साल अपडेट किया जा रहा है और अब कंपनी ने इसके अपडेटेड मॉडल का पहली बार टीजर जारी किया है जिसे 4 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। टीजर में क्या कुछ खास आया नजर,जानिए आगे:

    टीजर में क्या खास आया नजर?

    2024 Nissan Magnite alloy wheels teased

    टीजर से ये कंफर्म हो रहा है कि 2024 मैग्नाइट का डिजाइन एकदम फ्रैश डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें नए 6 स्पोक ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जिससे ये एसयूवी पहले से ज्यादा स्टाइलिश लगेगी। इनका साइज मौजूदा मॉडल की तरह 16 इंच का हो सकता है। 

    2024 निसान मैग्नाइट: एक्सटीरियर

    निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को भारत एनकैप टेस्ट में स्पॉट किया गया था जिसे देखकर ये अंदाजा लगा था कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसके डिजाइन में बदलाव नजर आएंगे। स्पॉट किए गए मॉडल में नई ग्रिल और फ्रंट बंपर डिजाइन के साथ नए डिजाइन की हेडलाइट्स हाउसिंग देखी गई थी। हालांकि इसमें पहले की तरह एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और टेललाइट्स नजर आएगी। 

    2024 निसान मैग्नाइट: इंटीरियर और फीचर्स 

    Pre-facelift Nissan Magnite Cabin

    निसान मैग्नाइट 2024 मॉडल में का केबिन लेआउट पहले जैसा ही नजर आ सकता है मगर नए मॉडल में अलग तरह के कलर वाली इंटीरियर ट्रिम्स और नई फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। नई निसान मैग्नाइट में सिंगल पेन सनरूफ भी दी जा सकती है जो कि इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी एसयूवी में भी दी गई है। 

    इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल के गेजा एडिशन की तरह 9 इंच टचस्क्रीन,7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिलते रहेंगे। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    Nissan Magnite Engine

    निसान मैग्नाइट में मौजूदा मॉडल वाले ही पावरट्रेंस का ऑप्शन मिलता रहेगा जिनका स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    72 पीएस 

    100 पीएस

    टॉर्क 

    96 एनएम 

    160 एनएम, 152 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    संभावित लॉन्च, कीमत व कंपेरिजन

    भारत में फेसलिफ्ट निसान मैग्नाइट एसयूवी की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में निसान मैग्नाइट कार की कीमत 6 लाख रुपये से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से रहेगा। फेसलिफ्ट मैग्नाइट की टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी रहेगी।

    यह भी देखेंः निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है