• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले तस्वीरें ऑनलाइन हुई लीक

    भारत में फेसलिफ्ट निसान मैग्नाइट एसयूवी की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2024 16:15 ist
    info icon
    published onOct 03, 2024 16:15 IST
    last updated onOct 03, 2024 16:15 IST
    995 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Magnite facelift images leaked

    • 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च होगी निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट
    • मौजूदा मॉडल जैसे केबिन लेआउट के साथ ब्लैक और ऑरेन्ज थीम वाला इंटीरियर मिलेगा इसमें 
    • सिंगल पेन सनरूफ,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे नई मैग्नाइट में 
    • प्री फेसलिफ्ट मॉडल की तरह 1 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के दिए जाएंगे ऑप्शंस
    • 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    निसान मैग्नाइट के फेसलिफ्ट मॉडल को 4 अक्टूबर के दिन लॉन्च किया जाएगा जिसका डिजाइन तो पहले की तरह होगा मगर नए मॉडल में नई टेक्नोलॉजी नजर आएगी। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस अपडेटेड एसयूवी की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है जिससे इसके एक्सटीरियर डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। क्या नजर आ रहा है इन तस्वीरों में ये जानिए आगे:

    ये एलिमेंट्स आए नजर

    2024 Nissan Magnite Front Image Leaked

    इन फ्रैंश लीक तस्वीरों में मैग्नाइट फेसलिफ्ट में अपडेटेड हेडलाइट्स और बूमरेंग शेप्ड डेटाइम रनिंग लैंप्स नजर आ रहे हैं जो कि मैग्नाइट के प्री फेसलिफ्ट मॉडल से लिए गए हैं। इसमें अब भी हेक्सागॉनल ग्रिल नजर आ रही है और इसके दोनों ओर बूमरेंग शेप्ड क्रोम एलिमेंट्स भी नजर आ रहे हैं जो कि मैग्नाइट के मौजूदा मॉडल में भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा नई मैग्नाइट में दमदार डिजाइन की फ्रंट स्किड प्लेट भी नजर आएगी। 

    2024 Nissan Magnite Rear Image Leaked

    2024 निसान मैग्नाइट का बैक पोर्शन इसके मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आएगा। यहां सिर्फ नए डिजाइन की टेललाइट्स दी गई है और यहां ब्लैक इफेक्ट भी दिया गया है। इसके रियर बंपर का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही है ​जहां सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। वहीं टेलगेट पर निसान के लोगो और 'मैग्नाइट' की बैजिंग की पोजिशनिंग भी पहले जैसी ही है। तस्वीरों में रियर वायपर भी देखा जा सकता है। 

    2024 निसान मैग्नाइट: इंटीरियर और फीचर्स 

    Nissan Magnite facelift interior teaser

    निसान ने 2024 मैग्नाइट के इंटीरियर का टीजर हाल ही में जारी किया था। टीजर के अनुसार इसके फेसलिफ्ट मॉडल में ब्लैक और ऑरेन्ज इंटीरियर थीम नजर आएगी वहीं इसके केबिन का डिजाइन मौजूदा मैग्नाइट जैसा होगा। इसकी सीट अपहोल्स्ट्री में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। 

    इसके दिए जाने वाले फीचर्स की सटीक जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि मैग्नाइट 2024 मॉडल में गेजा एडिशन की तरह 9-इंच टचस्क्रीन,रियर वेंट के साथ ऑटो एसी और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    2024 निसान मैग्नाइट: पावरट्रेन ऑप्शंस

    Nissan Magnite engine

    निसान मैग्नाइट में मौजूदा मॉडल वाले ही पावरट्रेंस का ऑप्शन मिलता रहेगा जिनका स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    72 पीएस 

    100 पीएस

    टॉर्क 

    96 एनएम 

    160 एनएम, 152 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    संभावित कीमत व कंपेरिजन

    Nissan Magnite facelift tail light

    वर्तमान में निसान मैग्नाइट कार की कीमत 6 लाख रुपये से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से रहेगा। फेसलिफ्ट मैग्नाइट की टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है